1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Business Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों के लोग व्यापार क्षेत्र में करेंगे राज, होगा बड़ा मुनाफा और कारोबार का विस्तार, पढ़िए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Weekly Business Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों के लोग व्यापार क्षेत्र में करेंगे राज, होगा बड़ा मुनाफा और कारोबार का विस्तार, पढ़िए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 09, 2026 08:03 am IST,  Updated : May 09, 2026 08:03 am IST

Weekly Business Horoscope 11th May to 17th May 2026: बिजनेस के लिहाज से मई का नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इनके लिए अच्छे व्यापार समझौते होने के योग बन रहे हैं। यहां विस्तार से जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल।

Weekly Business Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Business Horoscope 11th May to 17th May 2026: मई का नया सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस हफ्ते सूर्य और मंगल के साथ ही शुक्र ग्रह भी राशि बदलेंगे। मंगल ग्रह 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जबकि सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, शुक्र ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव राशिचक्र की 12 सभी राशियों के व्यापार क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशि के जातक इस सप्ताह मोटा मुनाफा कमाएंगे। वहीं, कुछ राशियों को कारोबार में चुनौतियां झेलनी सकती है। जानिए 11 मई से लेकर 17 मई 2026 तक का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल। 

मेष राशि

ज्योतिषीय दृष्टि से मेष राशि के लिए नया सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। क्योंकि मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं और सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके शुभ परिणाम आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होंगे। खासतौर पर कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। इस हफ्ते अपनी लीडरशिप से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी इमेज सुधरेगी। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक -9

वृषभ राशि

बिजनेस के लिहाज से नया सप्ताह वृषभ राशि के लिए मिलाजुला साबित होगा। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में काम के चलते आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस राशि के कारोबारी जो अपने बिजनेस का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें पहले अच्छी तरह स,े सोच-विचार जरूर कर लेना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में नुकसानदायक साबित हो सकता है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक -2

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए बिजनेस के लिहाज से नया सप्ताह अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपको कारोबार में सफलता मिलने की संभावना दिख रही है। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, इस राशि के जातक जो खाने की चीजों का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक -5

कर्क राशि

नया सप्ताह कर्क राशि के लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं रहेगा। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह संभलकर रहना होगा। इस समय अपने कार्यक्षेत्र के ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा, जो नकारात्मक बातें करते हैं। इस सप्ताह बिजनेस से लाभ कमाने के लिए प्रयास बढ़ाने की जरूरत होगी। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक -7

सिंह राशि

बिजनेस को लेकर नया सप्ताह सिंह राशि के लिए बेहतर संकेत दे रहा है। इस हफ्ते 15 मई को वृषभ राशि में सूर्य के गोचर से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। सूर्य ग्रह आपके भाग्य भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना और बढ़ जाएगी। सूर्य गोचर का लाभ आपको अपने कारोबार में भी देखने को मिलेगा। 

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक -1

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए बिजनेस को लेकर नया सप्ताह कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी, वरना इसका आपको बड़ा खामियाजा झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है, जिसके कारण आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। अगर परिस्थितियां प्रतिकूल हों तो धैर्य न खोएं। जिन लोगों के साथ आप काम कर रहे हैं, उनसे वाद-विवाद करने से बचें।

  • शुभ रंग- हल्का पीला
  • शुभ अंक -4

तुला राशि

साप्ताहिक बिजनेस राशिफल तुला राशि के लिए नई संभावनाओं के संकेत दे रहा है। इस हफ्ते शुक्र ग्रह आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे, जिसके आपकी किस्मत के सितारे मजबूत होंगे और आपके अटके काम भी बनेंगे। इस सप्ताह कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक -6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो इस हफ्ते राशि परिवर्तन और रूचक योग का निर्माण करेंगे। मंगल की शुभ स्थिति कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। कारोबारी इस हफ्ते अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। अगर अपने क्षेत्र में शत्रुओं से परेशान है, तो मंगल के प्रभाव के चलते आप अपने विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक -8

धनु राशि

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता कार्यक्षेत्र में उजागर हो सकती है, जिसके चलते आपको बड़ी सफलता भी प्राप्त होने की संभावना है। इस राशि के कुछ लोग अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक -3

मकर राशि 

साप्ताहिक बिजनेस राशिफल मकर राशि के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है। मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के योग है। हालांकि, बेवजह का वाद-विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में संभलकर रहना होगा। 

  • शुभ रंग- नील
  • शुभ अंक -10

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए बिजनेस के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल बदलाव दिख सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसका असर आपके काम पर दिखेगा और आप कुछ साहसी फैसले ले सकते हैं। कारोबार करने वाले नया प्रोडक्ट बनाने के बारे में विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक -11

मीन राशि 

साप्ताहिक बिजनेस राशिफल मीन राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आपके द्वितीय भाव में मंगल की स्थिति नए अवसर करियर के क्षेत्र में पैदा करेगी। ऐसे लोग जो पैतृक कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिए नया हफ्ता बेहद लाभदायक रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक -12

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Pishach Yog: कुंडली में पिशाच योग हो तो दर-दर की ठोकरें खाता है व्यक्ति, बिना उपाय किए नहीं सुधरता जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।