A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 5 Dec 2025: मेष राशि के धन भाव में रहेंगे आज चंद्रमा, जबरदस्त लाभ के हैं संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Mesh Rashifal 5 Dec 2025: मेष राशि के धन भाव में रहेंगे आज चंद्रमा, जबरदस्त लाभ के हैं संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Mesh Rashifal 5 December 2025: आज मेष राशि वालों के करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। यहां विस्तार से पढ़ें मेष राशि वालों का दैनिक राशिफल।

Mesh Rashifal 5 December- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मेष राशिफल 5 दिसंबर

Mesh Rashifal 5 December 2025: आज 5 दिसंबर शुक्रवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे। यह धन का भाव कहा जाता है इसलिए धन के मामलों में आपका दिन आज शुभ साबित हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से भी कुछ लोग लाभ पा सकते हैं। 

मेष राशिचक्र की पहली राशि है और नेतृत्व के गुण के कारण सामाजिक स्तर पर ये खूब ख्याति पाते हैं। मंगल का प्रभाव इन्हें बेहद सक्रिय बनाता है। हालांकि कई बार आक्रामकता और क्रोध भी इनमें देखने को मिल सकता है। इसलिए खुद पर काबू रखना इन्हें सीखना चाहिए। आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं। 

लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी

आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरूरत है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। आज कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। 

आज आपके लिए शुभ रंग पिंक रहेगा और शुभ अंक 9 रहेगा। 

प्यार के मामले में कैसा रहेगा दिन

प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के आसार हैं, पार्टनर को लेकर किसी रोमांटिक जगह पर शाम के समय आप जा सकते हैं। कुछ लोग पार्टनर को आकर्षित करने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन इस राशि की कुछ महिलाएं बना सकती हैं।            

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

More Rashifal News