Mithun Rashifal 24 May 2026: मिथुन राशि वालों को रविवार के दिन सुखद फल प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आने से आप जीवन का आनंद ले पाएंगे। मूवी देखने का प्लान भी रविवार के दिन बन सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
मिथुन राशिफल 24 मई 2026
रविवार का दिन आपके लिए लकी रहेगा। हालांकि कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। रविवार के दिन आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। कुछ लोग आज के दिन घर के लोगों के साथ मूवी देखने को प्लान भी बना सकते हैं।
- शुभ रंग - महरून
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Numerology: श्रवणकुमार की तरह माता-पिता के सच्चे भक्त होते हैं इस मूलांक के लड़के, कभी नहीं छोड़ते साथ!
Budh Nakshatra Parivartan: 25 मई को बुध बदलेंगे नक्षत्र, मेष-कुंभ सहित 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में दिलाएंगे लाभ
More Rashifal News