1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: श्रवणकुमार की तरह माता-पिता के सच्चे भक्त होते हैं इस मूलांक के लड़के, कभी नहीं छोड़ते साथ!

Numerology: श्रवणकुमार की तरह माता-पिता के सच्चे भक्त होते हैं इस मूलांक के लड़के, कभी नहीं छोड़ते साथ!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 23, 2026 12:19 pm IST,  Updated : May 23, 2026 12:22 pm IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लड़के अपने माता-पिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये उनको खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। जीवन में चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, ये अपने माता-पिता का साथ कभी नहीं छोड़ते।

numerology- India TV Hindi
माता-पिता के सच्चे भक्त होते हैं इस मूलांक के लड़के Image Source : INDIA TV

Numerology: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अपने माता-पिता को समय देना भूल जाते हैं, वहीं एक ऐसा मूलांक भी है जिससे जुड़े लड़कों की पहली प्राथमिकता ही अपने माता-पिता की सेवा होती है। इसी कारण से इन लड़कों को कलयुग का श्रवणकुमार कहा जाता है। ये लड़के अपनों के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। खासतौर से इनका अपने माता-पिता से खास लगाव होता है। ये अपने पेरेंट्स की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लड़के हैं।

इस मूलांक के लड़के होते हैं कलयुग के 'श्रवणकुमार'

अंकज्योतिष में मूलांक 2 के लड़कों को कलयुग का 'श्रवणकुमार' कहा जाता है। जिन लड़कों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका जन्म मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है और ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। जिन लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है ऐसे लोग इमोशनल, संवेदनशील, दयालु और शांति प्रिय होते हैं। इनके दिल में अपने माता-पिता के लिए एक विशेष स्थान होता है। ये अपने माता-पिता की हर बात मानते हैं और उन्हें पलकों पर बिठाकर रखते हैं।

इसलिए कहलाते हैं माता-पिता के सच्चे भक्त?

  • मूलांक 2 के लड़के अपने माता-पिता की खूब सेवा करते हैं।
  • उनकी जरूरतों को हमेशा अपने से ऊपर रखते हैं।
  • चूंकि इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है, इसलिए ये जातक अपनी मां के बेहद करीब होते हैं।
  • ये अपनी माता को थोड़ा सा भी परेशान नहीं देख सकते।
  • जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाएं ये हमेशा अपने माता-पिता का साथ देते हैं।

मूलांक 2 वालों की खूबियां

  • इस मूलांक के लोग काफी क्रिएटिव होते हैं।
  • रिश्तों को ईमानदारी से निभाते हैं।
  • दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • किसी का दिल नहीं दुखाते।
  • काफी मेहनती होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: सोने जैसा दिल और कुबेर जैसी किस्मत! ईश्वर की विशेष कृपा लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।