Chandrama Gochar: चंद्रमा 1 दिसंबर को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का महीने के पहले दिन राशि बदलना कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथ ही धन-धान्य की स्थिति भी बेहतर होगी। इन राशियों को मानसिक रूप से भी अच्छे परिवर्तन खुद में देखने को मिलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
चंद्रमा के गोचर से आपके स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिल सकता है। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि आपके विवाह के भाव पर होगी इसलिए वैवाहिक जीवन में भी आप अच्छे बदलाव देख सकते हैं। वहीं विवाह योग्य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में इंवेस्ट करते हैं उनको लाभ मिलने के योग हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। महीने का पहले, दूसरे दिन में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप सुखद बदलाव देख सकते हैं, गुरुजनों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। माता-पिता की कोई सीख आपके काम आएगी। जीवन साथ ही से दिल की बातें होंगी और कई गिले शिकवे इस दौरान दूर हो सकते हैं।
मकर राशि
आपके सपने चंद्रमा के गोचर के बाद पूरे हो सकते हैं। घर या वाहन खरीदना चाहते थे तो इस दौरान फाइनल कर सकते हैं। आपको मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग मीडिया, सेल्स और कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको धन लाभ मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए लोगों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। माता के साथ संबंध सुधरेंगे साथ ही माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को भी आपको मिलेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Shani Margi 2025: शनि की सीधी चाल शनि साढ़े साती वाली राशियों के लिए बनेगी वरदान! 26 नवंबर से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, धन लाभ के बड़े योग
Vastu Tips: इन 5 चीजों को गिफ्ट करना माना जाता है अशुभ, आपके रिश्ते हो सकते हैं खराब
More Rashifal News