Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, मेहनत और कर्तव्यों का कारक ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है ऐसे लोग लाइफ में पैसा और सम्मान दोनों पाते हैं। 28 नवंबर 2025 को ये ग्रह सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होने जा रहा है। इस ग्रह के मार्गी होते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें शनि के सीधी चाल शुरू करने से जमकर लाभ मिलने वाला है।
शनि की सीधी चाल शनि साढ़े साती वाली राशियों के लिए बनेगी वरदान
- मेष राशि - इस समय मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। आपके लिए शनि का मार्गी होने लाभकारी साबित होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। धन लाभ के मौके मिलेंगे। माता-पिता का खूब सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आपके लिए ये समय अत्यंत शुभ साबित होगा।
- कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए भी शनि की मार्गी चाल शुभ फल लेकर आ रही है। आपके तनाव कम होंगे। जो भी काम आपके अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जायेंगे। यात्रा से आप इस दौरान खूब लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।
- मीन राशि - मीन राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल से खूब लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में भी आप खूब तरक्की हासिल करेंगे। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में कोई मनचाही इच्छा भी पूरी होने वाली है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: