Moonga Gemstone Benefits: कौन पहन सकता है मूंगा रत्न? प्रॉपर्टी, पैसा और पावर के लिए क्यों जरूरी है?
Moonga Ratna: अक्सर कहा जाता है कि मूंगा रत्न पहनने से आर्थि स्थिरता आती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों जमीन-जायदाद, कारोबार और बड़े फैसलों में चमत्कारी माना जाता है। इसके साथ ही जानें कि मूंगा रत्न धारण करने का सही तरीका क्या है और इसके और क्या लाभ मिलते हैं।

oonga Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र के अनुसार हर रत्न की अपनी खूबियां होती हैं। इन्हें धारण करने से व्यक्ति की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही एक रत्न है मूंगा। आपने इस करामाती रत्न के बारे में बहुत सुना होगा। वहीं, बहुत से लोगों ने तो मूंगा रत्न धारण भी कर रखा होगा। मूंगा को रेड कोरल (Red Coral) कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि प्रॉपर्टी, पैसा और वाहन में लाभ की इच्छा रखने वालों को यह रत्न धारण करना चाहिए। मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। मंगल को ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को जमीन, मकान, वाहन और संपत्ति में लाभ होता है।
पावरफुल समुद्री रत्न मूंगा
ज्योतिष शास्त्र में मूंगा रत्न को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है, जो धन, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। यह एक अद्भुत समुद्री रत्न होता है। मूंगा का निर्माण गहरे समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीवों से होता है। मूंगा कई रंगों में पाया जाता है जैसे लाल, ऑक्स ब्लड (गहरा लाल), नारंगी। कभी-कभी गुलाबी या सफेद रंग में भी यह रत्न मिलता है। इसकी चमक और प्राकृतिक धारियां इसे विशेष बनाती हैं।
मूंगा पहनने के मिलते हैं कई लाभ
ज्योतिष और रत्न शास्त्र के जानकारों की माने तो मूंगा पहनने से मंगल स्ट्रॉन्ग होता है। मंगल की शक्ति मजबूत करने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और आर्थिक स्थिरता आती है।
- भूमि और संपत्ति: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह का रत्न धारण करने से व्यक्ति के जीवन में मंगल होता है। ऐसे लोग जिनके जीवन में जमीन, मकान और वाहन संबंधी अड़चनें हैं, मूंगा पहनने से उनके जीवन से ये दिक्कतें दूर होती हैं।
- रियल एस्टेट: मूंगा पहनने से रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता हासिल होती है।
- आर्थिक स्थिरता: मूंगा धारण करने से व्यक्ति के जीवन में आय के स्रोत बढ़ते हैं। आर्थिक स्थिरता आती है और धन से जुड़े जोखिम भी कम होते हैं।
- आत्मविश्वास: मूंगा रत्न पहनने से जातकों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इससे आपकी बड़े निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती जाती है।
- सेहत रहती है अच्छी: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंगा पहनने से व्यक्ति के शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। ऐसे में त्वचा से जुड़े रोग न के बराबर होते हैं और शरीर की चोटों से सुरक्षा मिलती है।
- मेंटल हेल्थ: ऐसा माना जाता है कि मूंगा पहनने से मानसिक सेहत भी सुधरती है। इससे व्यक्ति में भय और क्रोध जैसे भाव कम आते हैं। साथ ही उसकी मानसिक और इच्छा शक्ति मजबूत होती है।
किस राशि के लोगों को पहनना चाहिए मूंगा
रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा ऐसे जातकों के लिए बेहद शुभ और फायदेमंद होता है, जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर या नीच स्थान पर होता है। खास तौर से मेष और वृश्चिक राशि के लोग मूंगा पहन सकते हैं। साथ ही सिंह, धनु और मीन लग्न वाले जातक भी इसे धारण कर सकते हैं।
मूंगा धारण करने का सही तरीका
मूंगा को तांबे या सोने की अंगूठी में धारण करना शुभ माना जाता है। इसे मंगलवार की सुबह या दोपहर में अनामिका अंगुलि में धारण करना श्रेष्ठ माना जाता है। मूंगा रत्न की अंगूठी को पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध कर करके हनुमान जी के चरणों में रखना चाहिए। इस बत का ध्यान रखें कि अगर आपने मूंगा रत्न पहना है, तो इसके साथ हीरा, पन्ना या नीलम रत्न धारण न करें। अगर किसी की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में विराजमान हो, तो ये रत्न शुभ की बजाय अशुभ प्रभाव भी दे सकते हैं। इसलिए किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह के बाद ही कोई भी रत्न धारण करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Nails Color: नाखूनों का रंग बताएगा आपकी किस्मत, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल, लाल रंग के नाखून देते हैं शुभ संकेत