A
Hindi News राशिफल Numerology: मूलांक 1 वाले बनते हैं नैचुरल लीडर, ईमानदारी-आत्मविश्वास से लबरेज ये लोग दुनिया बदलने का रखते हैं दम

Numerology: मूलांक 1 वाले बनते हैं नैचुरल लीडर, ईमानदारी-आत्मविश्वास से लबरेज ये लोग दुनिया बदलने का रखते हैं दम

Mulank 1 Personality Trait: व्यक्ति की जन्मकुंडली देखकर उसके भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में गणना करके जाना जा सकता है कि वह कैसा होगा। इसी तरह के जन्म तारीख भी भविष्य और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ कहती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का जन्म मूलांक भी उसके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है।

Mulank 1 Personality Trait- India TV Hindi Image Source : FREEPIK मूलांक 1 वाले लोगों की पर्सनालिटी

Mulank 1 Personality Trait: अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology) के अनुसार, व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसके स्वभाव, भविष्य और भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रह-नक्षत्र व्यक्ति का जीवन की दिशा तय करते हैं, उसी तरह जन्म तारीख से निकला मूलांक भी उसके व्यक्तित्व और सोच को प्रभावित करता है। इसी कड़ी में आज हम मूलांक 1 वाले लोगों की व्यक्तिगत खासियतों के बारे में बात करेंगे। ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। चलिए जानते हैं कि

ऐसे निकालें मूलांक

10 तारीख: 1+0 = 1 = मूलांक 1
19 तारीख: 1+9 = 10= मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य की तरह ही इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी, ईमानदारी और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। मूलांक 1 वाले लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाना जानते हैं।

रिश्तों में ईमानदारी की मिसाल 

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग बहुत सच्चे और ईमानदार स्वभाव के होते हैं। ये कभी किसी को धोखा नहीं देते। खासतौर पर अपने जीवनसाथी के प्रति ये बेहद समर्पित रहते हैं। ये अपने साथी को खुश रखने के लिए पूरा प्रयास करते हैं और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखते हैं।

सूर्य समान आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, इसलिए इन लोगों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता जन्मजात होती है। मूलांक 1 के जातक जहां भी जाते हैं, अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इन्हें आदेश देना या टीम लीड करना पसंद होता है। इनका व्यक्तित्व ऊर्जावान और प्रभावशाली होता है।

परिवार के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील

ये लोग अपने परिवार से बहुत जुड़े होते हैं और अपनों का पूरा ध्यान रखते हैं। ये हमेशा परिवार की खुशी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे लोग अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं, जिससे रिश्तों में मजबूती बनी रहती है।

धन प्रबंधन में होते हैं निपुण 

इनकी आर्थिक स्थिति अकसर मजबूत रहती है। धन की कमी शायद ही कभी होती है, लेकिन ये खर्च में संयम बरतते हैं। इन्हें पैसों का सही उपयोग करना आता है। ये अपने परिश्रम और ऊर्जा से हर कार्य को सफल बना देते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Lucky Gemstone: भाग्य जगाने वाला रत्न! पहनते ही खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी पैसों की किल्लत

रसोई का बेलन बन सकता है गरीबी की वजह! रोक रहा है लक्ष्मी का वास, घर में बरकत चाहिए तो भूलकर भी न करें ये वास्तु गलती

More Rashifal News