1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. रसोई का बेलन बन सकता है गरीबी की वजह! रोक रहा है लक्ष्मी का वास, घर में बरकत चाहिए तो भूलकर भी न करें ये वास्तु गलती

रसोई का बेलन बन सकता है गरीबी की वजह! रोक रहा है लक्ष्मी का वास, घर में बरकत चाहिए तो भूलकर भी न करें ये वास्तु गलती

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 09, 2025 06:55 am IST,  Updated : Nov 09, 2025 06:55 am IST

Belan Vastu Niyam: कई बार मेहनत के बावजूद घर में बरकत नहीं टिकती और आर्थिक स्थिति कमजोर होती जाती है। ज्योतिष के अनुसार, इसका कारण घर की ऊर्जा और रसोई में रखी वस्तुएं भी होती हैं। इनमें बेलन भी खास अहमियत रखता है। इसका गलत तरीके से उपयोग हो, तो यह घर की सुख-समृद्धि पर असर डाल सकता है।

Belan Vastu Niyam- India TV Hindi
बेलन वास्तु उपाय Image Source : FREEPIK

Belan Vastu Niyam: भारतीय घरों में जितनी अहमियत देवस्थान को दी जाती है। घर का किचन भी उतना ही मायने रखता है। ऐसा कहा जाता है कि घर की रसोई में मौजूद हर चीज सिर्फ उपयोगी नहीं होती, बल्कि उसका सीधा संबंध घर की ऊर्जा और समृद्धि से भी होता है। बेलन को मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर इसे सही तरीके से रखा और उपयोग किया जाए, तो यह धनवृद्धि का कारण बनता है। लेकिन बेलन से जुड़ी कुछ साधारण गलतियां घर की बरकत को खत्म या कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि रसोई में रखी इस छोटी सा चीज को उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

1. पहली रोटी गाय को खिलाएं

धर्म ग्रंथों और ज्योतिष के अनुसार, हर दिन बनाई गई पहली रोटी गाय को खिलाना बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि इससे घर के सभी दोष दूर होते हैं और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। इस उपाय से कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

2. बेलन और चकले को रखें साफ और सीधा

रोटी बनाने के बाद बेलन और चकले को गंदा या उल्टा रखना वास्तु दोष पैदा करता है। हमेशा इन्हें साफ करके सीधा और सुरक्षित स्थान पर रखें। यह भी ध्यान रखें कि बेलन को कभी चकले पर खड़ा न रखें, ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा घटती है और नेगेटिविटी बढ़ती है।

3. शुक्रवार को करें दान

अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानी बनी हुई है, तो शुक्रवार के दिन एक नया चकला-बेलन खरीदकर किसी जरूरतमंद महिला को दान करें। यह दिन मां लक्ष्मी का होता है और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इस उपाय से धन संबंधी अड़चनें दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

4. बेलन का गलत इस्तेमाल न करें

बेलन रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी गुस्से या झगड़े में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर की बरकत चली जाती है। बेलन का हमेशा आदरपूर्वक इस्तेमाल करें।

5. रसोई की सफाई रखें जरूरी

साफ-सुथरी रसोई में सकारात्मक ऊर्जा होती है। रसोई में जमी धूल, बिखरे दाने या तेल की गंदगी न सिर्फ सेहत, बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी असर डालते हैं। रोजाना रसोई की सफाई करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और धन-समृद्धि बढ़ती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: Alum Salt Remedy: कहीं आपकी तरक्की पर नजर तो नहीं लगी? फिटकरी और नमक का ये उपाय तुरंत करेगा असर!

Budh Gochar 2025: साल के अंत में दो बार राशि बदलेंगे बुध, 3 राशियों के लिए बनेगा स्वर्णिम योग; मिलेगी सफलता और धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म