A
Hindi News राशिफल मूलांक 1 वालों के नाम का पहला अक्षर रखें सोच-समझकर; 1, 10, 19, 28 तारीख में जन्मा है बच्चा तो गलती से भी इन अक्षरों से न करें शुरुआत

मूलांक 1 वालों के नाम का पहला अक्षर रखें सोच-समझकर; 1, 10, 19, 28 तारीख में जन्मा है बच्चा तो गलती से भी इन अक्षरों से न करें शुरुआत

Moolank 1: आपके जन्म की तारीख ही नहीं, बल्कि आपके नाम का पहला अक्षर भी आपके जीवन में बड़ा प्रभाव डालता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का मूलांक 1 है, तो उसका नाम सही अक्षर से शुरू होना बेहद जरूरी माना गया है। गलत अक्षर से शुरू होने वाला नाम जीवन में संघर्ष और रुकावटें ला सकता है।

Numerology Number 1- India TV Hindi Image Source : FREEPIK मूलांक 1 शुभ अक्षर

Name Numerology Number 1: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख ही नहीं, बल्कि उसके नाम में आना वाला पहला अक्षर भी व्यक्ति की पूरी लाइफ पर गहरा प्रभाव डालता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 1 वाले जातकों के बारे में। मूलांक 1 वाले बच्चों के लिए नाम का पहला अक्षर चुनना बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उनका स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य की ऊर्जा को संतुलित करने वाले अक्षर से नाम शुरू होने पर व्यक्ति सफलता और सम्मान पाता है, जबकि शत्रु अक्षर से शुरुआत जीवन में बाधाएं बढ़ा सकती है। जानिए कौन से अक्षर मूलांक 1 वालों के लिए शुभ हैं और किनसे बचना चाहिए।

मूलांक 1 और उसके स्वामी ग्रह सूर्य

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है।

जैसे 10 का मूलांक 1+0=1

19 का मूलांक 1+9=10 यानी 1

28 का मूलांक 2+8=10 यानी 1

इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए ऐसा नाम जरूरी है जो सूर्य की ऊर्जा से मेल खाता हो।

गलत अक्षर से नाम होने पर बढ़ती हैं रुकावटें

अगर किसी व्यक्ति का नाम उसके मूलांक के विपरीत अक्षर से शुरू होता है तो जीवन में बार-बार असफलता और संघर्ष देखने को मिलते हैं। ऐसा व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन सफलता उसके हाथ से छूटती चली जाती है। इसका कारण नाम और जन्मांक में असंतुलन होना बताया गया है।

मूलांक 1 के शत्रु मूलांक कौन-कौन से हैं?

अंक ज्योतिष में हर अंक का एक स्वामी ग्रह होता है और उनके आपसी संबंध से ही मित्र और शत्रु तय होते हैं। मूलांक 1 के शत्रु मूलांक 4, 6 और 8 हैं।

मूलांक 4 का स्वामी: राहु

मूलांक 6 का स्वामी: शुक्र

मूलांक 8 का स्वामी: शनि

इन ग्रहों के प्रभाव से मूलांक 1 की ऊर्जा कमजोर पड़ सकती है, इसलिए इनके अक्षर से नाम रखने से बचना चाहिए।

इन अक्षरों से न रखें नाम की शुरुआत

मूलांक 1 वालों के लिए D, M, T, U, V, W, F और P अक्षर अशुभ माने जाते हैं।

D, M और T का संबंध मूलांक 4 से

U, V और W का संबंध मूलांक 6 से

F और P का संबंध मूलांक 8 से है

इन अक्षरों से नाम शुरू होने पर व्यक्ति को सफलता मिलने में देरी होती है और जीवन में उतार-चढ़ाव ज्यादा आते हैं।

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ अक्षर

अगर आपका या आपके बच्चे का मूलांक 1 है, तो उसके नाम की शुरुआत इन अक्षरों से करना शुभ रहेगा। इसमें A, I, J, Q, B, K, R, C, G, L, S, E, H, N और X शामिल हैं। ये अल्फाबेट सूर्य की अनुकूल ऊर्जा को बढ़ाते हैं और व्यक्ति को आत्मविश्वासी, सफल और सम्मानित बनाते हैं।

अशुभ अक्षर से शुरू हो चुका है नाम तो क्या करें?

अगर आपका नाम पहले से ही किसी अशुभ अक्षर से शुरू होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। किसी अनुभवी अंक ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेकर आप अपने नाम की संख्यात्मक वैल्यू को बैलेंस करवा सकते हैं। सही एनर्जी एलाइनमेंट से अशुभ प्रभाव कम होकर शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।

नाम के साथ भाग्यांक का संतुलन जरूरी

अंक ज्योतिष में सिर्फ पहले अक्षर का ही नहीं, बल्कि पूरे नाम का जोड़ भी देखा जाता है। अगर पूरा नाम आपके मूलांक से मेल नहीं खाता, तो उसका बैलेंस बनाना जरूरी होता है। जब नाम और मूलांक एक-दूसरे के अनुरूप होते हैं, तभी सफलता और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Lucky Gemstones: सौभाग्य और सफलता की चाबी हैं ये 3 रत्न, पहनने वाले को कभी नहीं होती पैसों की कमी, बस एक बात का रखना होगा ध्यान

मोबाइल-गाड़ी के नंबर में इन डिजिट्स को दोहराना पड़ सकता है भारी, बनते हैं दुर्घटना और आर्थिक नुकसान की वजह!

More Rashifal News