1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मोबाइल-गाड़ी के नंबर में इन डिजिट्स को दोहराना पड़ सकता है भारी, बनते हैं दुर्घटना और आर्थिक नुकसान की वजह!

मोबाइल-गाड़ी के नंबर में इन डिजिट्स को दोहराना पड़ सकता है भारी, बनते हैं दुर्घटना और आर्थिक नुकसान की वजह!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 31, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 05:37 pm IST

Number Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मोबाइल या वाहन नंबर में कुछ अंकों का बार-बार दोहराया जाना बेहद अशुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में कई तरह की रुकावटें ला सकता है। उसे आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। वहीं, कुछ अंकों का दोहराव शुभ होता है, जो सफलता लाते हैं।

Number Numerology- India TV Hindi
इन अंकों का रिपीटेशन है अशुभ Image Source : FREEPIK

Mobile and Vehicle Number Numerology: अगर आप नंबर्स को हल्के में लेते हैं, तो आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब मोबाइल, गाड़ी आदि के नंबर पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी किस्मत से भी जुड़ गए हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन नंबरों में मौजूद कुछ अंकों का रिपीटेशन व्यक्ति के भाग्य पर गहरा असर डालता है। अगर आपका मोबाइल या वाहन नंबर कुछ खास अंकों से भरा है, तो यह शुभ या अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकता है। चलिए जानते हैं कि कौन सा अंक क्या संकेत देता है। 

हर अंक का अलग ग्रह स्वामी

अंक शास्त्र के अनुसार 1 से 9 तक हर अंक का अपना ग्रह स्वामी होता है।

1 अंक का स्वामी सूर्य, 2 अंक का चंद्रमा, 3 अंक का गुरु, 4 अंक का राहु, 5 अंक का बुध, 6 अंक का शुक्र, 7 अंक का केतु, 8 अंक का शनि और 9 अंक का स्वामी मंगल होता है। इन ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय और भाग्य पर पड़ता है। इसलिए अंकों को दोहराने (Repetition) का असर शुभ या अशुभ दोनों हो सकता है।

इन अंकों का रिपीटेशन माना गया है अशुभ 

अगर आपके मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर में 4, 2, 8 या 0 अंक बार-बार आते हैं, तो यह अशुभ प्रभाव देते हैं।

4 का रिपीटेशन (44 या 444): तनाव, पेट की बीमारियां और गलत फैसलों की संभावना बढ़ाता है।

2 का रिपीटेशन (22 या 222): मानसिक अस्थिरता, मूड स्विंग और रिश्तों में मतभेद लाता है।

8 का रिपीटेशन (88 या 888): धन हानि और रुकावटों का कारण बनता है।

0 का रिपीटेशन (00 या 000): एनर्जी ब्लॉक करता है, जिससे मौके हाथ से निकल जाते हैं।

इन डिजिट्स का रिपीटेशन देता है शुभ फल

अगर आपके मोबाइल या गाड़ी के नंबर में 1, 3, 5 या 9 अंक बार-बार आते हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है।

1 और 11: नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

3 और 33: रचनात्मक सोच और गुरु का आशीर्वाद देते हैं।

5 और 55: नए अवसर और साहस लाते हैं।

9 और 99: सफलता, शक्ति और सम्मान बढ़ाते हैं।

ऐसे निकालें मोबाइल नंबर का मूलांक

अपने मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर के सभी अंकों को जोड़ें, और उसे एक अंक में परिवर्तित करें।
जैसे: 98760 43215 → (9+8+7+6+0+4+3+2+1+5 = 45 → 4+5 = 9)
यानी कि आपके मोबाइल नंबर का मूलांक 9 हुआ। अगर आपके नंबर का मूलांक 4, 7, 8 या 9 है, तो यह जीवन में बार-बार परेशानियां और तंगी ला सकता है। ऐसे नंबर बदलना बेहतर होता है।

जानें नंबर बदलना क्यों है जरूरी

अंक शास्त्र के अनुसार, अशुभ नंबर व्यक्ति की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यह काम में रुकावट, अचानक नुकसान, और रिश्तों में तनाव बढ़ा सकते हैं। इसलिए अपने मोबाइल और गाड़ियों का नंबर का मूलांक जरूर जांचें, क्योंकि सही नंबर आपकी किस्मत पलट सकता है और गलत नंबर कई परेशानियों की वजह बन सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  3 नवंबर से इन राशियों पर बरसेगा शुक्र-गुरु का आशीर्वाद,  दुर्लभ केंद्र योग खुलेगा तरक्की के रास्ते और लगेगी लॉटरी

प्यार की जगह हर दिन बढ़ रही है बहस? आपके बेडरूम का वास्तु बिगाड़ रहा है सबकुछ, टूट भी सकता है रिश्ता!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।