A
Hindi News राशिफल Shani Margi 2025: शनि मार्गी से सुधरेगी 2 राशियों की आर्थिक स्थिति, 28 नवंबर के बाद मां लक्ष्मी रहेंगी इनपर मेहरबान

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से सुधरेगी 2 राशियों की आर्थिक स्थिति, 28 नवंबर के बाद मां लक्ष्मी रहेंगी इनपर मेहरबान

Shani Margi 2025: शनि ग्रह 28 नवंबर से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। शनि का मार्गी होना किन राशियों के आर्थिक पक्ष के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shani Margi 2025- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH शनि मार्गी 2025

Shani Margi 2025: शनि ग्रह वर्तमान समय में वक्री चाल चल रहे हैं लेकिन 28 नवंबर के बाद शनि मार्गी गति शुरू कर देंगे। शनि का मार्गी होना सभी राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ राशियों के लिए शनि की मार्गी गति बेहद शुभ साबित हो सकती है वहीं कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां भी आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शनि का मार्गी होना किन राशियों के आर्थिक पक्ष में सुधार ला सकता है। 

वृषभ राशि 

शनि आपकी राशि से एकादश भाव में मार्गी गति शुरू करेंगे। शनि के मार्गी होने से आर्थिक रूप से आप संपन्न हो सकते हैं। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है वहीं निवेश से भी आप लाभ कमाएंगे। इस दौरान भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई नई योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द देखने को मिलेगा। इस राशि के कुछ जातकों को बड़े भाई-बहनों के जरिए भी धन लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार के तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। शनि का मार्गी आपको सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ दिला सकता है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे थे उन्हें भी अच्छी खबर मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

शनि का मार्गी आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। साथ ही शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं, ऐसे में शनि की मार्गी गति आपके आर्थिक हालात को सुधार सकती है। आप पैतृक संपत्ति से लाभ पा सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनको बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। शनि के मार्गी के बाद कुंभ राशि के कुछ लोग करीबी रिश्तेदारों की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। अगर लंबे समय से जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना रहे थे तो आपके मंसूबे शनि के मार्गी के बाद पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च हो सकता है लेकिन इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई बुरा असर देखने को नहीं मिलेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2026 में दुनिया को झकझोर देने वाली घटनाओं का संकेत!

Shani Grah: शनि की महादशा और साढ़ेसाती में क्या अंतर होता है? जान लें इनका प्रभाव

More Rashifal News