1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Baba Vanga Prediction 2026: डरा रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2026 में दुनिया को झकझोर देने वाली घटनाओं का संकेत!

Baba Vanga Prediction 2026: डरा रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2026 में दुनिया को झकझोर देने वाली घटनाओं का संकेत!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Nov 12, 2025 11:50 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 09:01 am IST

Baba Vanga Prediction 2026 In Hindi: जब भी नया साल आने को होता है तब-तब बुल्गारिया की मशहूर भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां वायरल होने लगती हैं। इन दिनों उनकी 2026 को लेकर कई डराने वाली भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

baba vanga- India TV Hindi
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां 2026 Image Source : CANVA

Baba Vanga Prediction 2026 In Hindi: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में सैकड़ों ऐसी भविष्यवाणियां कीं हैं जिनमें से कई को लोग सच मानते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 9/11 हमले, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पहले ही जान लिया था। अब उनकी 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियां चर्चा में हैं जिनमें उन्होंने बताया है कि नए साल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जो मानव समाज को बुरी तरह से प्रभावित करेंगे। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानवों पर होगा हावी

बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर ये संकेत दिया है कि नए साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना एडवांस हो जाएगा कि ये इंसानों के नियंत्रण से ये परे निकल जाएगा। मानव समाज के लिए ये बड़ा खतरा उत्पन्न होने का संकेत है।

भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट में हो सकती है बढ़ोतरी

बाबा वेंगा के अनुसार 2026 में अधिक भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होंगे। प्राकृतिक आपदाएं पृथ्वी के 7% से 8% भूभाग को बदल देंगी। जिससे इकोसिस्टम को तबाह हो जाएगा। दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की वजह से काफी बर्बादी भी देखने को मिलेगी।

कई देशों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी अनुसार नए साल में कुछ देश आर्थिक तंगी से गुजर सकते हैं। जिससे महंगाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस साल कई ऐसी प्राकृतिक आपदाएं आएंगी जिससे कुछ देखों की हालत खराब हो जाएगी। बाबा वेंगा की भविष्याणियों से नए साल में सोने के दाम और भी ज्यादा बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

2026 में एलियंस के साथ हो सकता है संपर्क

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 मानव इतिहास में एक ऐसा समय हो सकता है जब वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे। यह प्रयास मानवता के इतिहास में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।