1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. AK-47 से फायरिंग का VIDEO वायरल होने के बाद IPS अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस, समर्थन में उतरे विधायक रिकेश सेन

AK-47 से फायरिंग का VIDEO वायरल होने के बाद IPS अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस, समर्थन में उतरे विधायक रिकेश सेन

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 22, 2026 08:11 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 08:28 pm IST

AK-47 से फायरिंग करने का IPS अंकिता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

IPS अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस- India TV Hindi
IPS अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस Image Source : REPORTER

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजा के दौरान IPS अधिकारी अंकिता शर्मा ने AK-47 से फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में IPS अंकिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, इस मामले में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन उनके समर्थन में उतर आए हैं।

"हमें छत्तीसगढ़ की बेटी पर गर्व है"

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की महिला साड़ी पहनकर भी देश के लिए AK-47 चलाना जानती है। भारत पर बुरी नजर रखने वालों को करारा जवाब है और ऐसे वीडियो उन देशों तक पहुंचने चाहिए, जो भारतीय महिलाओं को कमजोर समझते हैं। विधायक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की बेटी पर गर्व है, इसलिए महिलाओं का मनोबल गिराने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं।

फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, राजनांदगांव पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा के दौरान IPS अंकिता शर्मा का AK-47 राइफल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वो साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजा के बाद राइफल से हवाई फायरिंग की। यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने जहां उनके आत्मविश्वास की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने हथियार की सुरक्षा और फायरिंग के तरीके पर सवाल उठाए।

IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस में अंकिता शर्मा अपनी भूमिका और सख्त पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 5 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2017 में हासिल की सफलता

IPS अंकिता शर्मा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने से पहले दो बार असफलता का सामना किया। पहले प्रयास में वह मुख्य परीक्षा (Mains) के अगले चरण तक पहुंचने के लिए 15 अंकों से चूक गईं, जबकि दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) भी पास नहीं कर पाईं। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2017 पास कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 203 हासिल की। इस सफलता के बाद उन्हें अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ का कैडर मिला और वह IPS अधिकारी बनीं।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

ये भी पढ़ें-

अमन अरोड़ा का BJP-अकाली दल पर तंज, बोले- "दोनों साथ आ जाएं, तब भी पंजाब में नहीं बनेगी NDA सरकार"

श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद; पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।