1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. चंडीगढ़ के ताज होटल में कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, शराब और दवाइयां बरामद, देर रात मिलने गई थी एक युवती

चंडीगढ़ के ताज होटल में कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, शराब और दवाइयां बरामद, देर रात मिलने गई थी एक युवती

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 22, 2026 08:30 am IST,  Updated : Oct 22, 2026 08:41 am IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर से 56 वर्षीय बिजनेसमैन दीपक मित्तल चंडीगढ़ में मार्कफेड की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। ताज होटल के एक कमरे से उनका शव बरामद हुआ है।

कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत- India TV Hindi
कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत Image Source : REPORTER INPUT

चंडीगढ़ के ताज होटल में रायपुर के 56 वर्षीय कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गए थे। होटल के कमरे में बेसुध हालत में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिरासत में ली गई युवती

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना की जांच के दौरान पुलिस को होटल के कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिली हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय एक युवती होटल में पहुंची थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, कारोबारी की मौत के कारणों और युवती की भूमिका को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कारोबारी की मौत किसी बीमारी, दवाइयों के सेवन या किसी अन्य वजह से हुई। पुलिस होटल में आने-जाने वाले लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

ये खबर अपडेट हो रही है...

सिकंदर खान की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।