1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों को नए साल में क्या शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति? जून के बाद जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों को नए साल में क्या शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति? जून के बाद जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 12, 2025 07:11 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 09:11 am IST

Kumbh Rashifal 2026 In Hindi: कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है जो 3 जून 2027 तक जारी रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस राशि वालों के लिए नया साल मिला-जुला रहेगा। चलिए जानते हैं कुंभ वालों का 2026 का राशिफल।

kumbh rashifal 2026- India TV Hindi
कुंभ राशिफल 2026 Image Source : CANVA

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। ये लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं और किसी भी तरह के दिखावे से दूर रहते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं और इनके सोचने का तरीका दूसरों से अलग होता है। ये लोग काफी इमोशनल भी होते हैं जिससे कई लोग इनका फायदा भी उठा लेते हैं। नये साल में आपको अपनी इसी आदत को थोड़ा बदलना होगा नहीं तो आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका अति इमोशनल नेचर आपका नुकसान करा सकता है। आपको 2026 में किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है इसलिए रिश्तों को लेकर सतर्क रहें। जानिए 2026 का विस्तृत कुंभ राशिफल।

कुंभ करियर राशिफल 2026

कुंभ वार्षिक राशिफल (Kumbh Rashifal 2026) के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल रहेगी। हो सकता है इस दौरान आपको वो तरक्की न मिले जो आप चाहते हैं इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। साथ ही आगे आने वाले समय की प्लानिंग करके चलना होगा। यात्राओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जून तक का समय नौकरी बदलने के लिए अच्छा नहीं है लेकिन जून के बाद से आपकी स्थिति में सुधार आने लगेगा। 

कुंभ आर्थिक राशिफल 2026

इस साल कुंभ वालों को अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सैलरी से जुड़ी देपी या इंसेंटिव न मिलने जैसी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन परेशान न हों क्योंकि जून के बाद से चीजों में सुधार आने लगेगा। जुलाई से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी और इस दौरान नौकरी चेंज करने के भी योग बनेंगे। बिजनेस में लेन-देने के समय सावधानी बरतें। साल की शुरुआत में थोड़ा कम मुनाफा होगा लेकिन जून से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कुंभ लव राशिफल 2026

प्रेम जीवन की बात की जाए तो कुंभ राशि के शादीशुदा लोगों की साल की शुरुआत थोड़ी ठंडी हो सकती है। आपको अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव की कमी महसूस हो सकती है। रिश्तों में कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं, लेकिन मई से मनमुटाव भूलाकर आप एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और उनसे आपको भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा।

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2026

स्वास्थ्य को लेकर इस साल मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शुरुआत में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। तनाव भी ज्यादा महसूस करेंगे। योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।