1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का अंडे देना किस बात का है संकेत, ये शुभ है या अशुभ

घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का अंडे देना किस बात का है संकेत, ये शुभ है या अशुभ

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 11, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 01:51 pm IST

अक्सर ये देखा जाता है कि घर की बालकनी, खिड़की या छत पर कबूतर घोंसला बनाकर उसमें अंडे दे देते हैं। कई लोग इसे अशुभ मानते हैं तो कई ये शुभ संकेत मानते हैं। आइए जानते हैं शास्त्रों और वास्तु के अनुसार घर में कबूतर के अंडे देना क्या दर्शाता है।

vastu- India TV Hindi
घर में कबूतरों के अंडे देने का मतलब? Image Source : PIXABAY

Ghar Me Kabootar Ka Anda Kya Sanket Deta Hai: घर में जब भी कबूतर घोंसला बना लेता है तो लोग इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि इसका क्या करें। क्या घोंसला हटा देना चाहिए या फिर ऐसे ही रहने देना चाहिए? कई लोग ऐसा मानते हैं कि कबूतर का घोंसला अशुभता का प्रतीक होता है इसलिए इसे तुरंत हटा देना चाहिए। नहीं तो इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इस बारे में कहा गया है।

घर में कबूतर का घोंसला बना लेना शुभ या अशुभ?

वास्तु और ज्योतिष अनुसार घर में कबूतरों का घोंसला होना अशुभ संकेत देता है। कहते हैं घर के जिस स्थान पर कबूतर घोंसला बना लेते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। जिसका बुरा असर घर-परिवार की सुख-समृद्धि पर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे घर के लोगों की सेहत बिगड़ने लगती है। इसलिए जैसे ही कबूतर घोंसला बनाने लगे उसे हटा देना चाहिए।

कुछ इसे सुख-समृद्धि का मानते हैं प्रतीक

लेकिन कुछ स्थानों पर घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का घोंसला बना लेना शुभ संकेत मानते हैं। कहते हैं इसका अर्थ है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है और आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है। 

कबूतर का अंडा देना किस बात का है संकेत?

कहा जाता है कि अगर घर में कबूतर घोंसला बनाकर अंडे देता है, तो वह स्थान पवित्र हो जाता है। यह इस बात का संकेत है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है। हालांकि विज्ञान अनुसार कबूतर कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है, इसलिए यदि आपकी बालकनी में कबूतर ने घोंसला बनाकर उसमें अंडे दिए हैं तो आपको उसे तुरंत हटा देना चाहिए। 

कबूतर के अंडे को कैसे हटाएं?

धार्मिक दृष्टि से कबूतर को नुकसान पहुंचाना या उसके अंडे फेंकना पाप माना जाता है। इसलिए इसका सबसे अच्छा उपाय है कि जब अंडों से बच्चे निकल आएं तब उस स्थान से कबूतर का घोंसला हटा दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

ग्रहण योग कब बन रहा है 12 या 13 नवंबर? नोट कर लें सही डेट और जानिए किन राशियों को रहना होगा सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म