A
Hindi News राशिफल शत्रुहंता योग के निर्माण से 3 राशियों को मिली मजबूती, दुश्मनों की ताकत छीन लेगा ये शक्तिशाली योग!

शत्रुहंता योग के निर्माण से 3 राशियों को मिली मजबूती, दुश्मनों की ताकत छीन लेगा ये शक्तिशाली योग!

shatruhanta Yog rashifal: 16 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में बना शक्तिशाली शत्रुहंता योग कई राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें ये योग अपार शक्ति प्रदान करेगा।

rashifal- India TV Hindi Image Source : PIXABAY शत्रुहंता योग

Shatruhanta Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शत्रुहंता योग को बेहद शक्तिशाली योग माना गया है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में ये योग बनता है उस व्यक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण की कुंडली में भी ये योग बना था। 16 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल इस योग का निर्माण कर रहे हैं। ये योग तीन राशि वालों की शक्ति में वृद्धि करेगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस योग से सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

1. सिंह राशि (Leo Horoscope) 

सिंह राशि वालों के लिए ये योग लाभकारी साबित होगा। करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके कार्यों में चाहे कितनी भी बाधा डालने की कोशिश करें लेकिन सफलता आपकी ही होगी। कानूनी मामलों में भी जीत मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म हो जाएगा।

2. वृश्चिक राशि (Scoroip Horosocpe) 

वृश्चिक राशि में ही यह योग बन रहा है इसलिए इस योग से सबसे ज्यादा लाभ इसी राशि के लोग पाएंगे। आपके दुश्मन कमजोर पड़ जायेंगे जिस वजह से हर काम में आपकी जीत पक्की है। इस दौरान आपके दुश्मनों की सारी योजनाएं असफल होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अचानक से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी।

3. मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए ये योग विजय का वरदान लेकर आया है। आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपको प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दुश्मन इस दौरान आपके किसी काम में बाधा नहीं डाल पायेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

हमें जो पसंद है वो करें या जो कर रहे हैं वही करते रहें? प्रेमानंद महाराज जी का जवाब सारी कन्फ्यूजन कर देगा दूर

2026 Grahan List: अगले साल लगेंगे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण, जानिए इनमें से कितने भारत में दिखाई देंगे

More Rashifal News