1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हमें जो पसंद है वो करें या जो कर रहे हैं वही करते रहें? जानिए क्या बोले प्रेमानंद महाराज

हमें जो पसंद है वो करें या जो कर रहे हैं वही करते रहें? जानिए क्या बोले प्रेमानंद महाराज

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 16, 2025 11:06 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:23 am IST

Premanand Maharaj Pravachan: जब भी हम कोई काम शुरू करने जा रहे होते हैं या फिर किसी काम में लगे होते हैं तो एक कन्फ्यूजन हमेशा बना रहता है कि क्या हमारे लिए ये काम सही है? क्या हमें अपने मन की सुननी चाहिए या जो हो रहा है उसे होने देना चाहिए? संत प्रेमानंद महाराज ने इस पर एक महत्वपूर्ण बात बताई है।

premanand maharaj- India TV Hindi
प्रेमानंद महाराज Image Source : BHAJAN MARG VIDEO

Premanand Maharaj Pravachan: संत प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात के समय भक्त कई तरह के सवाल पूछते हैं और महाराज जी भी अपने भक्तों के सभी सवालों का जवाब देते हुए उन्हें सही मार्ग दिखाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप के समय एक भक्त ने पूछा कि महाराज जी हमें जो पसंद है वो कार्य करना चाहिए या जो हो रहा है उसे ही करते रहना चाहिए। इस पर महाराज जी ने जो जवाब दिया वो सभी भक्तों को सुनना चाहिए। 

भक्त का सवाल: जो पसंद है वो करें या जो कर रहे हैं उसी को करते रहें? 

प्रेमानंद महाराज जी का जवाब- हम क्या कर रहे हैं, क्या करना चाहिए, क्या नहीं कर रहे हैं ये मनमानी नहीं होनी चाहिए। सब शास्त्र सम्मत होना चाहिए। सद्गुरु, शास्त्र और संत वाणी के अनुकूल हमारे आचरण होंगे तो हम बेहतर होते चले जायेंगे। बेहतर होने का मतलब है काम, क्रोध, लोभ, मोह इन सब चीजों से ऊपर उठते चले जाना। अगर हमसें कोई चूक नहीं होगी और ना ही हमसें कोई पाप होगा तो हम लौकिक और पारलौकिक दोनों उन्नति को प्राप्त होंगे। यदि हमसें पाप आचरण हुआ या गंदे आचरण हुए तो लोक में भी अशांति, चिंता, भय और शोक का सामना करना पड़ेगा और परलोक में भी हमारा पतन ही होगा और नरक आदि की प्राप्ति होगी। इसलिए हमें बेहतर बनने के लिए शास्त्र और संतों की आज्ञा अनुसार चलना चाहिए। मनमानी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये मन तो क्या-क्या पसंद करता है। हमारी मनमानी चलने पर ही तो दुर्गती हो जाती है। मनमानी चलने पर ही तो हम भगवान से विमुख हो जाते हैं। इसलिए शास्त्रों और गुरुओं के हिसाब से चलो जीवन में यही सबसे बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें:

2026 Grahan List: अगले साल लगेंगे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण, जानिए इनमें से कितने भारत में दिखाई देंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।