Shukra Gochar 2026: जब भी शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका सीधा असर हमारे जीवन के आर्थिक पक्ष और सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्योतिष में शुक्र को धन-दौलत और समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। 6 फरवरी को शुक्र का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में शुक्र का आगमन कई राशियों के लिए 'राजयोग' जैसी स्थिति पैदा करेगा। ये गोचर से न केवल इन राशि वालों की गरीबी दूर करेगा बल्कि करियर में भी कई सुनहरे अवसर लेकर आएगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
Image Source : india tvवृषभ राशिफल
- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लकी साबित होगा।
- आपको कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल योग हैं।
- आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
- नए काम की शुरुआत करेंगे। वाहन की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
Image Source : india tvमिथुन राशिफल
- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का कुंभ राशि में जाना बेहद शुभ साबित होगा।
- जो लोग विदेश में नौकरी या शिक्षा का सपना देख रहे हैं, उनकी ये मुराद फरवरी में पूरी हो सकती है।
- इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं काफी लाभदायक साबित होंगी।
- पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
- निवेश के लिए यह समय सबसे उत्तम रहेगा।
- आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
Image Source : india tvकुंभ राशिफल
- शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और आपको करियर में खूब सफलता प्राप्त होगी।
- बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- व्यापार में बड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
- अगर आप कला, मीडिया या फैशन जगत से जुड़े हैं, तो इस समय आपका करियर खूब चमकेगा।
- धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा।
- वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
More Rashifal News