Nail Cutter Ka Use Kin Dino Mein Nahi Karna Chahiye: हिंदू धर्म में रोजमर्रा के कामों से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनमें नाखून काटने का दिन भी शामिल है। मान्यताओं अनुसार सप्ताह के कुछ खास दिनों में नाखून नहीं काटने चाहिए क्योंकि इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों और जन मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में नेल कटर का इस्तेमाल करने से जीवन में उथल-पुथल मच जाती है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं वो कौन से दिन हैं जब नेल कटर का यूज नहीं करना चाहिए।
नेल कटर कब नहीं चलाना चाहिए?
- मंगलवार के दिन नेल कटर का इस्तेमाल करना बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन नाखून काटने से वाद-विवाद में फंसने और चोट लगने की आशंका रहती है। साथ ही मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
- गुरुवार के दिन भी नेल कटर का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन हानि के आसार रहते हैं और परिवार का माहौल बिगड़ता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
- शनिवार के दिन भी नाखून काटने से बचना चाहिए। कहते हैं इस दिन नेल कटर का इस्तेमाल करने से जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। साथ ही कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं। तो वहीं शनि का भी प्रकोप सहना पड़ता है।
- इसके अलावा अमावस्या और एकादशी के दिन भी नाखून काटने से बचना चाहिए। तो वहीं व्रत वाले दिन भी नेल कटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे व्रत का फल प्राप्त नहीं हो पाता।
नाखून काटने के लिए शुभ दिन
नाखून काटने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है। कोशिश करें कि इनमें से ही किसी एक दिन नेल कटर का इस्तेमाल करें। अगर इन दिनों में नेल नहीं काट पाते हैं तब ही रविवार के दिन आप ये काम करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: