Singh Rashifal 11 May 2026: 11 मई 2026 का दिन सिंह राशि वालों के काफी अच्छा रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र मंगल सोमवार के दिन आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे और बेहद शुभ रूचक योग का निर्माण करेंगे। इस योग के चलते आपको बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है और धन लाभ के भी योग बनेंगे। निवेश से आपको सोमवार के दिन लाभ मिलने के योग हैं। भाग्य भी आपका साथ देगा।आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं दैनिक सिंह राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।
सिंह राशि 11 मई 2026
सोमवार का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना बढ़ेगा। सोमवार के दिन रुके हुए काम पूरे होने के आसार दिख रहे है, साथ ही आर्थिक लाभ भी आपको मिल सकता है। भाग्य के सहयोग से सिंह राशि के जातकों को बड़ी उपलब्धि सोमवार के दिन मिल सकती है। आज के दिन आप सक्रिय रहेंगे और खेलकूद करते भी देखे जा सकते हैं। आपकी ऊर्जा के स्तर में भी वृद्धि होगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Weekly Business Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों के लोग व्यापार क्षेत्र में करेंगे राज, होगा बड़ा मुनाफा और कारोबार का विस्तार, पढ़िए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल
Weekly Health Horoscope: 4 राशियों की सेहत पर भारी पड़ेगी ग्रहों की चाल, भूलकर भी न बरतें लापरवाही, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
More Rashifal News