Singh Rashifal 7 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक मेलजोल और नेटवर्किंग के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज ऑफिस में थोड़ा सावधानी के साथ काम करें वरना बड़ी गलती हो सकती है। आज सहकर्मियों का भी साथ नहीं मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन फायदा वाला रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं गुरुवार का दैनिक सिंह राशिफल के बारे में। साथ ही जानेंगे आज के शुभ अंक और रंग के बारे में।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छा रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। तनाव और थकान अपने ऊपर ना हावी होने दें। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। आर्थिक रूप से आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते है। आज बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: धन के देवता कुबेर की दिशा में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
Alphabet Astrology: बुद्धिमान, मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं इस अक्षर वाले लोग, रिलेशनशिप में भी होते हैं ईमानदार
More Rashifal News