1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 9 May 2026: शनिवार के दिन व्यापारियों को अचानक बड़ा धन लाभ, सोच-समझकर लें निवेश और पैसों से जु़ड़े फैसले, पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल

Singh Rashifal 9 May 2026: शनिवार के दिन व्यापारियों को अचानक बड़ा धन लाभ, सोच-समझकर लें निवेश और पैसों से जु़ड़े फैसले, पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल

Singh Rashifal 9 May 2026: शनिवार के दिन सिंह राशि वालों को धन लाभ और करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। परिवार, दांपत्य जीवन और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबरें आपके दिन को और खास बना सकती हैं। यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल।

Singh Rashifal 9 May 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 9 मई 2026 सिंह राशि का राशिफल

Singh Rashifal 9 May 2026: 9 मई 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियां और लाभ लेकर आने वाला है। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, वहीं व्यापार और कार्यक्षेत्र में भी सफलता के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कुछ शुभ समाचार घर का माहौल खुशनुमा बना सकते हैं। साथ ही निवेश और पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में फायदा दिला सकता है। यहां विस्तार से जानिए 9 मई का सिंह राशिफल। 

सिंह राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपको दो गुना फायदा होने के योग बन रहे है। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आप लाभ की आशा कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Mithun Rashifal 9 May 2026: मिथुन राशि को कुछ कामों में लगेगा ज्यादा समय और मेहनत, खेल और बिजनेस वालों के लिए दिन शानदार, पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल
 

More Rashifal News