1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 9 May 2026: मिथुन राशि को कुछ कामों में लगेगा ज्यादा समय और मेहनत, खेल और बिजनेस वालों के लिए दिन शानदार, पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल

Mithun Rashifal 9 May 2026: मिथुन राशि को कुछ कामों में लगेगा ज्यादा समय और मेहनत, खेल और बिजनेस वालों के लिए दिन शानदार, पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : May 08, 2026 07:27 pm IST,  Updated : May 08, 2026 07:29 pm IST

Mithun Rashifal 9 May 2026: शनिवार के दिन मिथुन राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ऑफिस, पढ़ाई, बिजनेस और लव लाइफ में दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए 9 मई 2026 के लिए दैनिक मिथुन राशिफल।

Mithun Rashifal 9 May 2026- India TV Hindi
9 मई 2026 का मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 9 May 2026: शनिवार 9 मई 2026 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज आपको कुछ कामों में अधिक प्रयास करना पड़ सकता है, लेकिन लोगों का सहयोग और आपकी समझदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। खिलाड़ियों और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी दिन खास रहने वाला है। हालांकि, छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत और मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। यहां पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि शनिवार के दिन आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे, हो सकता है कुछ नये लोगों से शुभ काम में मदद मिल जाये। बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नए काम को शुरू करने की सोच रहें है तो आज के दिन शुभ है।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Shukra Nakshatra Parivartan: मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों के आर्थिक और प्रेम जीवन को हानि, हो जाएंगे पाई-पाई के मोहताज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।