Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि या फिर नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। कुछ राशियों के जीवन में शुक्र का गोचर सकारात्मक बदलाव लाता है, तो कुछ राशियों के जीवन में भारी तबाही भी मचा सकता है। ऐसे में 8 मई को शुक्र के मंगल के नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतना होगा।
8 मई की रात शुक्र बदलेंगे नक्षत्र
शुक्रवार को रात 9 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को जीवन में अचानक धनहानि के संकेत हैं। शुक्र प्रेम के कारक है, ऐसे में इन राशियों के प्रेम जीवन पर भी इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर से किन राशियों के जीवन में आफत आ सकती है। 20 मई तक शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में स्थित रहेंगे। ऐसे में इन 3 राशियों को करीब 12 दिनों तक बेहद संभलकर रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मिथुन राशि के 12वें भाव में शुक्र का यह गोचर होने जा रहा है। शुक्र ग्रह प्रेम का कारक है। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए प्रेम के मामले में घातक हो सकता है। संभावना है कि आपको अपने लव पार्टनर से थप्पड़ भी पड़ सकता है। इसके अलावा धन हानि होने के भी संकेत हैं। ऐसे में आपको अगले कुछ दिनों तक संभलकर रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। शुक्र का यह नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के 7वें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, करियर के मामले में भी परेशानी आएगी। अगर आप साझेदारी के काम से जुड़े हैं, तो तोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैं। जबकि, प्रेम संबंधों के लिए यह समय आपके अनुकूल रहने वाला है।
धनु राशि
शुक्र ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करना धनु राशि के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। धनु राशि के 6वे भाव में यह गोचर होने जा रहा है, जो शत्रुओं का भाव है। इस दौरान आपको संभलकर और सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फीमेल साथी से करते हुए विशेष सावधानी बरतें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। यह गोचर आपको हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें दे सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Kedar Yog: शनि जयंती पर बनेगा दुर्लभ 'केदार योग', 4 राशियां पाएंगी अपार सफलता और भगवान शिव का आशीर्वाद