A
Hindi News राशिफल Surya Gochar Rashifal: सूर्य का हुआ तुला राशि में गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar Rashifal: सूर्य का हुआ तुला राशि में गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। अब 16 नवंबर तक सूर्य इसी राशि में संचार करेंगे। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं विस्तार से।

Sun Transit- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सूर्य गोचर

Surya Gochar Rashifal: सूर्य ग्रह तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। सूर्य 17 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक तुला राशि में संचार करेंगे। सूर्य का तुला राशि में होना सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ अच्छे-बुरे बदलाव लेकर आएगा। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, और किन लोगों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मेष राशि- सूर्य देव आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। सूर्य के इस गोचर से दूसरों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। जीवनसाथी से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे और उनकी सेहत भी ठीक रहेगी। साथ ही आपको इस दौरान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा। इस दौरान आपका ज्यादातर समय बाहर की यात्राओं में व्यतीत होगा। लिहाजा सूर्य के शुभ फल बनाये रखने के लिए-16 नवम्बर तक गंदे नाले में नीला फूल डालें, इससे आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। 

वृष राशि- सूर्य देव आपकी जन्मपत्रिका के छठे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध स्वास्थ्य, शत्रु तथा मित्र से है। सूर्य के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान कुछ नये और अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि इस बीच आपका शत्रु भी आपके खिलाफ जाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ कोशिशों तक ही सीमित रहेगा । तो सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- बन्दर को गुड़ खिलाएं। 

मिथुन राशि- सूर्य देव आपकी जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के पाचंवे स्थान का संबंध आपकी संतान से है, रोमांस से है, विद्या से है, गुरु से है और आपके विवेक से है । सूर्य के इस गोचर से आपको इन सब चीज़ों का सामान्य रूप से लाभ मिलता रहेगा। आपको अपनी संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप रोमांस और विद्या के क्षेत्र में पास हो सकते हैं। आपको अपने गुरु का साथ मिलता रहेगा और आपका विवेक भी बना रहेगा। 16 नवम्बर तक सूर्य की इस बेहतर स्थिति का फायदा उठाने के लिये- पक्षियों को दाना डालें। यहां एक बात का खास ख्याल रखना है कि दाना कबूतरों को नहीं डालना है। 

कर्क राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको 16 नवम्बर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। इनसे जुड़ी कोई बढ़िया डील आपके हाथ लग सकती है। सूर्य के इन शुभ प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिये- किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। 

सिंह राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों से है, आपकी अभिव्यक्ति से है । सूर्य के इस गोचर से आपको समय-समय पर भाई-बहनों का साथ मिलता रहेगा। 16 नवम्बर तक उनके द्वारा किये गए कामों से आपको भी लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान लोग आपकी कही बातों पर ध्यान देंगे और आपका सहयोग करेंगे । तो सूर्य देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये सूर्यदेव के मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है-ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:। 

कन्या राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे स्वभाव तथा धन से है। सूर्यदेव के इस गोचर से 16 नवम्बर तक आपको धन कमाने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। आपका स्वभाव कुछ बदला-बदला भी रहेगा। अतः सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में नारियल का दान करना चाहिए। 

तुला राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के पहले स्थान, यानि लग्न स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर तथा मुख से है। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपके मुह से निकली बात लोगों को प्रभावित करेंगी। तो सूर्यदेव के शुभ फल बनाये रखने के लिये- 16 नवम्बर तक रोज़ सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख और खर्चों से है। सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या का सुख मिलेगा। सांसारिक चीज़ों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही 16 नवम्बर तक आप अपने पैसों का बेहतर इस्तेमाल कर पायेंगे । तो सूर्यदेव की इस शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिये- अगले 30 दिनों के दौरान सुबह के समय अपने घर के खिड़की-दरवाज़ों को खोलकर रखें।

धनु राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी इनकम से है, आपकी कामना पूर्ति से है । सूर्य के इस गोचर से आपकी इनकम में कुछ खास बढ़त नहीं हो पायेगी । अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये खुद से मेहनत करनी होगी । तो सूर्य की इस स्थिति में सुधार लाने के लिये- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।

मकर राशि- वालों सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध करियर, पिता तथा राज्य से है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की होगी। साथ ही आपके पिता को भी सफलता मिलती रहेगी । कई दिनों से रुका कोई प्रशासनिक कार्य पूरा होगा। लिहाजा सूर्यदेव की
शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिये- 16 नवम्बर तक अपने सिर पर सफेद या शरबती रंग की टोपी लगाकर रखें ।

कुम्भ राशि- वालों सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के नवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के नवें स्थान का संबंध आपके भाग्य से, यानि आपके लक से है। सूर्य के इस गोचर से आपकी चांदी ही चांदी होगी। 16 नवम्बर तक आपके सारे काम समय रहते पूरे हो जायेंगे और आपको अपने हर कार्य में लाभ मिलेगा। लिहाजा भाग्य का साथ बनाये रखने के लिये- घर में पीतल के बर्तनों को उपयोग में लाएं। 

मीन राशि- सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है। सूर्य के इस गोचर से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। लिहाजा इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान- काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Dhanteras 2025 Subh Muhurat for Shopping LIVE: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां आप जानेंगे सोने-चांदी से लेकर बर्तन तक की खरीदारी का समय

Dhanteras 2025 Vastu Tips: धनतेरस पर की है बहुत खरीदी? राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, जीवन में बढ़ेगी शुभता और समृद्धि

More Rashifal News