1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2025 Vastu Tips: धनतेरस पर की है बहुत खरीदी? राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, जीवन में बढ़ेगी शुभता और समृद्धि

Dhanteras 2025 Vastu Tips: धनतेरस पर की है बहुत खरीदी? राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, जीवन में बढ़ेगी शुभता और समृद्धि

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 17, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 12:19 pm IST

Dhanteras 2025 Vastu Tips: धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खरीदी गई वस्तु को सही दिशा में रखने से उसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है। अगर वस्तुएं गलत दिशा में रखी जाएं, तो उसका प्रभाव कम हो सकता है। जानें राशि के अनुसार कौन-सी दिशा आपके लिए शुभ है।

Dhanteras 2025- India TV Hindi
धनतेरस पर खरीदारी Image Source : FREEPIK

Dhanteras 2025 Vastu Tips: धनतेरस पर सिर्फ चीज़ें खरीदना ही नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा में रखना भी उतना ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र बताता है कि अगर राशिनुसार वस्तु को उचित स्थान पर रखा जाए तो धन और सौभाग्य कई गुना बढ़ जाते हैं। धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को किस दिशा में रखा जाए, यह आपकी राशि पर निर्भर करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर राशि के लिए एक विशेष दिशा होती है, जिसमें वस्तुओं को रखने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार, नई चीजें रखने के लिए कौन-सी दिशा आपको शुभ परिणाम देगी है।

मेष से कर्क राशि तक के लिए दिशा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को आज खरीदी गई वस्तु घर के उत्तर-पश्चिम के पश्चिमी हिस्से में रखनी चाहिए।
  • वृष राशि के जातक वस्तु को उत्तर-पश्चिम के उत्तरी हिस्से में रखें, यह शुभ रहेगा।
  • मिथुन राशि वालों के लिए घर का उत्तरी हिस्सा सही माना गया है।
  • कर्क राशि के जातकों को अपनी खरीदी हुई वस्तु उत्तर-पूर्व दिशा के उत्तरी साइड में रखनी चाहिए।

सिंह से तुला राशि तक के लिए दिशा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों को वस्तु को उत्तर-पूर्व दिशा के पूर्वी भाग में रखना चाहिए, इससे शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • कन्या राशि के जातकों के लिए पूर्व दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, उन्हें धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को इस दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। 
  • तुला राशि वालों को वस्तु दक्षिण-पूर्व दिशा के पूर्वी हिस्से में रखनी चाहिए, इससे धन में वृद्धि होती है।

वृश्चिक से मकर राशि तक के लिए दिशा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को वस्तु को दक्षिण-पूर्व दिशा के दक्षिणी साइड में रखना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकधनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को घर की दक्षिण दिशा में रखें।
  • मकर राशि वालों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा के दक्षिणी हिस्से में वस्तु रखना शुभ माना गया है।

कुंभ और मीन राशि के लिए दिशा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक अपनी खरीदी हुई चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा के पश्चिमी साइड में रखें।
  • वहीं, मीन राशि वालों के लिए घर की पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  धनतरेस पर लौंग का जोड़ा और शंख दिलाएगा कई परेशानियों से निजात, इन उपायों से आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव भी भागेगा!

Dhanteras Katha: क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार, भगवान धन्वंतरि और यमराज की कथा से है गहरा संबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म