1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. धनतरेस पर लौंग का जोड़ा और शंख दिलाएगा कई परेशानियों से निजात, इन उपायों से आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव भी भागेगा!

धनतरेस पर लौंग का जोड़ा और शंख दिलाएगा कई परेशानियों से निजात, इन उपायों से आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव भी भागेगा!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 17, 2025 11:47 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 11:56 am IST

Dhanteras Upay: अगर आपके सितारे गर्दिश में हैं और आप इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यहां जानिए ऐसे 5 उपाय, जो आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएंगे।

Dhanteras Ke Upay- India TV Hindi
धनतेरस के अचूक उपाय Image Source : CANVA

Dhanteras 2025 Ke Upay: धनतेरस का त्योहार दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह परव मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। धनतेरस की शुभ तिथि देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सुनहरा अवसर भी है। कहते हैं कि इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो घर में सुख-समृद्धि आती है। यहां हम आपको ऐसे 5 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। 

1. कुबेर और लक्ष्मी पूजन करें

धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान कुबेर और तिजोरी की विधिवत पूजा करें। पूजा के दौरान चंदन, धूप, दीप, फल और फूल अर्पित करें। इस दौरान आपको एक विशेष मंत्र का जाप करना होगा। कहा जाता है कि इस मंत्र के जप से धन की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इस मंत्र का करें जापः

‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।’

2. मां लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग का जोड़ा

धनतेरस से लेकर दीपावली तक मां लक्ष्मी की नियमित पूजा करना शुभ माना गया है। हमारे घर की रसोई में मौजूद कई चीजें हमारे घर की बरकत बढ़ाने में कारगर होती है। ऐसे में धनतेरस की शाम को पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी समाप्त होती है।

3. तिजोरी में रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर

देवी-देवताओं को चित्र आंखों और मन को सुकून देते हैं। इसी के साथ सही स्थान पर लगाई गई तस्वीरें धन और सौभाग्य में बढ़ोतरी का कारण बनती है। धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे कमल पर विराजमान होकर धन की वर्षा कर रही हों। माना जाता है कि इस तस्वीर को लगाने से घर में स्थायी सुख-समृद्धि का वास होता है।

4. मुख्य द्वार पर बनाएं ‘ॐ’ का शुभ प्रतीक

धनतेरस के शुभ मौके पर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर जातक को ‘ॐ’ का शुभ प्रतीक बनाना चाहिए। इसके लिए चावल के साथ थोड़ी सी हल्दी को पीसकर पेस्ट बनाएं और इससे ‘ॐ’ का चिन्ह बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। यह प्रतीक मां लक्ष्मी के स्वागत का संकेत है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि आती है।

5. शंख से करें घर का शुद्धिकरण

अगर आपके किसी भी काम में रुकावटें या धन की अड़चनें आ रही हैं, तो धनतेरस के दिन यह उपाय करना ना भूलें। इसके लिए चीनी, बताशा, खीर और चावल का दान करें। पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर के चारों ओर छिड़काव करें। यह उपाय नेगेटिव एनर्जी को दूर कर मां लक्ष्मी के आगमन के रास्ते खोलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: Dhanteras Katha: क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार, भगवान धन्वंतरि और यमराज की कथा से है गहरा संबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म