1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सूर्य-शनि का मेल चुनौतीपूर्ण, पर 19 नवंबर से 3 राशियों का बदलेगा भाग्य; जानिए कैसे अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का गोचर बनाएगा शुभ योग

सूर्य-शनि का मेल चुनौतीपूर्ण, पर 19 नवंबर से 3 राशियों का बदलेगा भाग्य; जानिए कैसे अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का गोचर बनाएगा शुभ योग

Surya Nakshatra Gochar: 19 नवंबर को सूर्यदेव विशाखा से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के स्वामित्व वाला अनुराधा नक्षत्र सूर्यदेव की ऊर्जा को अनुकूल बना देगा, क्योंकि सूर्य इस समय वृश्चिक राशि में रहेंगे। इस गोचर से तीन राशि के लोगों के जीवन में सौभाग्य, प्रगति और आर्थिक वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं।

Surya gochar in Anuradha nakshatra- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA सूर्य नक्षत्र परिवर्तन राशिफल

Surya Nakshatra Gochar: 19 नवंबर 2025 को बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। यह शनि के स्वामित्व वाला नक्षत्र है। इसमें सूर्य का आना सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे, जिसके कारण यह गोचर तीन राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इन जातकों के करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन सी तीन राशियों को सूर्य के इस नक्षत्र गोचर का लाभ मिलने वाला है। 

सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश

19 नवंबर 2025 को रात 09:03 बजे सूर्यदेव विशाखा से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अनुराधा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में 17वें स्थान पर है और इसका स्वामी ग्रह शनि है। वैसे तो सूर्य और शनि का मेल चुनौती पूर्ण माना जाता है, लेकिन इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित हैं। यही वजह है कि सूर्य का यह गोचर मेष, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ देगा।

मेष राशि: सफलता और मानसिक शांति

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य तेजी से पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, सम्मान और नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी और बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय संतुलन और ऊर्जा बढ़ाने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि: मेहनत का मिलेगा फल

सूर्यदेव का अनुराधा नक्षत्र में आना वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष सौभाग्य लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार का समर्थन मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य में हल्की सावधानी जरूरी रहेगी, लेकिन कुल मिलाकर ऊर्जा ऊंची बनी रहेगी।

धनु राशि: नई संभावनाओं का समय

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर नई अपॉर्चुनिटी लेकर आएगा। ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए शिक्षा, करियर, इन्वेस्टमेंट या किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसके अलावा यात्राओं का भी योग है जो लाभदायक साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज या विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं, दोस्तों और सहकर्मियों का साथ इस समय को बेहद आसान बना देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shani Shukra Yuti 2026: 30 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा!

घर के मुख्य द्वार पर रखें ये खुशबूदार पौधे, धन को करते हैं आकर्षित, कभी नहीं आने देते गरीबी

More Rashifal News