Published : Nov 17, 2025 04:13 pm IST, Updated : Nov 17, 2025 04:13 pm IST
1/6Image Source : Freepik
घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं है, बल्कि ये आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि भी लाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ खुशबूदार पौधों को धन आकर्षित करने वाला माना गया है। खासतौर पर मुख्य द्वार पर रखे गए पौधे परिवार की तरक्की, मानसिक शांति और घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप अपने घर के प्रवेश द्वार को शुभ बनाना चाहते हैं, तो इन विशेष पौधों को जरूर अपनाएं।
2/6Image Source : Freepik
जैस्मिन (चमेली) का पौधा खुशहाली और धन का प्रतीक माना जाता है। इसकी हल्की-सी खुशबू वातावरण को सुगंधित बनाती है और मन को शांत करती है। वास्तु के अनुसार, अगर घर के मुख्य द्वार पर जैस्मिन का पौधा लगाया जाए, तो यह संपन्नता, धन वृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है। इसकी महक न सिर्फ घर का माहौल खुशनुमा बनाती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर भी करती है।
3/6Image Source : Freepik
मुख्य द्वार के पास रखा डाइफेनबैचिया (Dieffenbachia) बेहद शुभ माना जाता है। इसकी आकर्षक हरी-सफेद पत्तियां घर में ताजगी और खुशहाली का माहौल बनाती हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि यह पौधा घर में अटकी ऊर्जा को सक्रिय करता है और नकारात्मकता को दूर करता है। लिविंग रूम या प्रवेश द्वार पर इसे रखने से धन वृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह घर को सौंदर्य और समृद्धि दोनों देता है।
4/6Image Source : Freepik
फ़र्न मोरपंखी एक बेहतरीन नेचुरल एयर-प्यूरीफायर है। इसकी हरी-भरी पत्तियां वातावरण को साफ और तरोताज़ा बनाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे प्रवेश द्वार या वर्कस्पेस पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह पौधा घर में सुख, शांति और स्वस्थ्य ऊर्जा को बढ़ाता है। फर्न बाथरूम, शेल्फ या बालकनी में रखने पर भी सकारात्मक प्रभाव देता है।
5/6Image Source : Freepik
मोगरा (जैस्मिन का दूसरा रूप) प्रेम, सफलता और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इसकी मीठी सुगंध मन को शांत करती है और स्ट्रेस कम करती है। वास्तु के अनुसार, मोगरा को घर के उस स्थान पर रखना चाहिए जहाँ परिवार एक साथ समय बिताता हो। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है और घर में खुशियां लाता है। मोगरा की मौजूदगी घर के वातावरण को तुरंत पॉजिटिव बना देती है।
6/6Image Source : Freepik
मोगरा (जैस्मिन का दूसरा रूप) प्रेम, सफलता और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इसकी मीठी सुगंध मन को शांत करती है और स्ट्रेस कम करती है। वास्तु के अनुसार, मोगरा को घर के उस स्थान पर रखना चाहिए जहाँ परिवार एक साथ समय बिताता हो। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है और घर में खुशियां लाता है। मोगरा की मौजूदगी घर के वातावरण को तुरंत पॉजिटिव बना देती है।