18 नवंबर से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, 17 साल बाद बन रहा त्रिएकादश योग, होगी तगड़ी कमाई
Triekadash Yog Rashifal 2025: नवंबर में बुध और यम के संयोग से त्रिएकादश योग का निर्माण होने जा रहा है। जानिए इस योग से किन राशियों को लाभ मिलेगा।
Triekadash Yog Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नवंबर में बुध देव और यम एक-दूसरे से 60 डिग्री पर उपस्थित होंगे जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण होगा। बता दें इस समय बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और 23 नवंबर तक ये इसी राशि में रहेंगे। वहीं यम मकर राशि में स्थित हैं। ऐसे में बुध मकर राशि में स्थित यम के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि यानी त्रिएकादश योग बना रहे हैं। चलिए जानते हैं इस योग से किन राशियों को लाभ मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस योग से तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
मेष राशि (Aries): धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी
मेष राशि वालों के लिए ये योग शुभ साबित होगा। अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Gemini): जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी
त्रिएकादश योग बेहद लाभकारी साबित होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। मीडिया और कला से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। आप अपनी वाणी के दम पर अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
मकर राशि (Caoricorn): बिजनेस में तरक्की मिलेगी
मकर राशि वालों के लिए भी ये योग अत्यंत शुभ साबित होगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा होगा। प्रेम जीवन में सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
