Mangalwar Ke Upay: साल के आखिरी मंगलवार के दिन रहेगा सिद्धि योग, इन आसान उपायों से हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता
Written By : Acharya Indu Prakash,
Edited By : Naveen Khantwal,
Published : Dec 29, 2025 11:34 pm IST,
Updated : Dec 29, 2025 11:34 pm IST
Mangalwar Upay: 30 दिसंबर मंगलवार के दिन सिद्धि योग रहेगा। ऐसे में मंगलवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार 30 दिसंबर को देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। यह योग किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने और प्रभु का नाम जपने के लिए बहुत उत्तम। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है। इसके साथ ही मंगलवार और सिद्धि योग के शुभ संयोग में नीचे दिए गए उपायों को करने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साल 2025 के आखिरी मंगलवार को इन उपायों को करने से आपको 2026 में भी जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं।
मंगलवार और सिद्धि योग में इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ
- अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, तो मंगलवार के दिन पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी।
- अगर आप अपने जीवन में सफलता और रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको पांच मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता और रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
- अगर आप अपनी संतान के करियर की बेहतरी सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन अपने बच्चे के मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही जरूरतमंद को पीला कपड़ा गिफ्ट करें। ऐसा करने से संतान के करियर की बेहतरी सुनिश्चित होगी।
- अगर आप अपनी संतान के आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं, तो मंगलवार और सिद्धि योग के दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी संतान को संभालकर रखने के लिये दे दें। ऐसा करने से आपकी संतान का आर्थिक पक्ष को मजबूत होगा।
- अगर आप अपने सभी कामों में संतान का भरपूर सहयोग पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है - ऊँ नमो भगवते नारायणाय। ऐसा करने से सभी कामों में संतान का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
- अगर आप अपनी संतान को जीवन में आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं और उसके जीवन में आ रही हर रुकावटों को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके सामने चंदन की खुशबू वाली धूप बत्ती जलाएं और उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से अपनी संतान को जीवन में आगे बढ़ता हुआ देखेंगे।
- अगर आप अपनी संतान के दाम्पत्य जीवन को खुशियों से भर देना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पांच गोमती चक्र लेकर मंदिर में स्थापित करें और उनकी धूप- दीप, पुष्प आदि से पूजा करें। साथ ही भगवान से अपनी संतान के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद उन गोमती चक्र को उठाकर एक लाल रंग की पोटली में बांधकर अपनी संतान को रखने के लिए दे दें। ऐसा करने से आपकी संतान का दाम्पत्य जीवन को खुशियों से भर जायेगा।
- अगर आपकी संतान का बिजनेस कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और उसकी जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी संतान के बिजनेस में सब कुछ ठीक होगा।
- अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज के दिन श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर, पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पीसी हुई हल्दी से बच्चे के माथे पर टीका लगाएं और तब तक रोज लगाते रहें, जब तक आपके बच्चे की सेहत ठीक न हो जाये। ऐसा करने से आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-