नए साल के पहले दिन उच्च राशि में होंगे चंद्रमा, धनु में होगा चतुर्ग्रही योग; इन राशियों के लिए शुभ रहेगी शुरुआत
नए साल के पहले दिन उच्च राशि में होंगे चंद्रमा, धनु में होगा चतुर्ग्रही योग; इन राशियों के लिए शुभ रहेगी शुरुआत
New Year 2026: नए साल का पहला दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा उच्च अवस्था में होंगे और चतुर्ग्रही योग भी इस दिन बना रहेगा। इस स्थिति का किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
Published : Dec 29, 2025 05:04 pm IST, Updated : Dec 29, 2025 05:04 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नए साल 2026 के पहले दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान होंगे वहीं धनु राशि में चार ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चतुर्ग्रही योग में होंगे। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है और नए साल का पहला दिन इनके लिए यादगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
वृषभ राशि- आपकी राशि में चंद्रमा की स्थिति आपको लाभ दिलाएगी। आप कुछ नए नियम अपने जीवन को सुधारने के लिए बना सकते हैं और इन नियमों का पालन भी आप कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
3/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और 1 जनवरी को आपके लाभ भाव में बैठकर आपको भी लाभ दिलाएंगे। आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। इस राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। परिवारिक के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
4/5Image Source : Freepik
सिंह राशि- आपके लिए नया साल नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी जिससे सामाजिक स्तर पर भी और करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। माता-पिता की कोई सलाह आपके काम आएगी। रोजगार के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
5/5Image Source : Freepik
वृश्चिक राशि- नए साल की शुरुआत आपके लिए भी बेहतरीन रह सकती है। बच्चों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक कारोबार से लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही कई समस्याओं का हल आपको मिलने की संभावना है।