स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ऐसी तस्वीरें कभी देखी हैं? जंग के बीच यूं जिंदगी जी रहे ईरान के लोग
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ऐसी तस्वीरें कभी देखी हैं? जंग के बीच यूं जिंदगी जी रहे ईरान के लोग
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई के बीच ईरान के तटीय इलाकों में आम जिंदगी जारी है। कुहेस्तक और बंदर अब्बास के समुद्र तटों पर बच्चे खेलते, परिवार घूमते और लोग समुद्र में तैरते नजर आ रहे हैं।
Published : Sep 08, 2026 10:20 am IST, Updated : Sep 08, 2026 10:20 am IST
1/12Image Source : AP/India TV
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दुनिया की नजर है, लेकिन ईरान के तटीय इलाकों में जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही है। समुद्र किनारे खेलते बच्चे, घूमते परिवार, नावें और डूबते सूरज की ये तस्वीरें ईरान के इस इलाके की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाती हैं।
2/12Image Source : AP
बंदर अब्बास के समुद्र तट पर कुछ लोग चट्टानों पर बैठे हैं, जबकि बाकी लोग पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दूरी पर तमाम जहाज लंगर डाले खड़े हैं।
3/12Image Source : AP
बंदर अब्बास की एक सड़क पर गाड़ियां गुजर रही हैं। सामने नजर आ रहे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कमर्शियल शिप लंगर डाले खड़ा है।
4/12Image Source : AP
कुहेस्तक के समुद्र तट पर एक महिला छोटी बच्ची को झूला झुला रही है। समुद्र किनारे यह शांत पल इलाके की सामान्य जिंदगी की झलक देता है।
5/12Image Source : AP
सूर्यास्त के समय डूबी हुई नाव के लोहे के ढांचे पर कई क्रेस्टेड टर्न पक्षी बैठे हैं। पीछे होर्मुज का समुद्र सुनहरी रोशनी में नजर आता है।
6/12Image Source : AP
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मोटरबोट लंगर डाले खड़े मालवाहक जहाज के पास से गुजर रही है। समुद्र के रास्ते लगातार जारी आवाजाही की यह सामान्य तस्वीर है।
7/12Image Source : AP
बंदर अब्बास के पास समुद्र तट पर एक बच्चा साइकिल के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उसके पीछे होर्मुज जलडमरूमध्य में कई व्यापारिक जहाज लंगर डाले नजर आ रहे हैं।
8/12Image Source : AP
एक ट्रैक्टर पानी से मोटरबोट को खींचकर समुद्र तट पर ला रहा है। पीछे होर्मुज जलडमरूमध्य में कई व्यापारिक जहाज लंगर डाले नजर आ रहे हैं।
9/12Image Source : AP
बंदर अब्बास के समुद्र किनारे बने कॉर्निश पर हुक्के रखे हुए हैं। सामने फैले होर्मुज जलडमरूमध्य के पार समुद्री गतिविधियां साफ नजर आती हैं।
10/12Image Source : AP
बंदर अब्बास के समुद्र किनारे बने एक शेल्टर में एक शख्स आराम कर रहा है। उसके पीछे होर्मुज जलडमरूमध्य में खड़े व्यापारिक जहाज दिखाई दे रहे हैं।
11/12Image Source : AP
बंदर अब्बास में एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल पर एक महिला और बच्चे को लेकर समुद्र किनारे बने रास्ते पर जाते हुए दिख रहा है। पीछे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई कमर्शियल शिप दिखाई दे रहे हैं।
12/12Image Source : AP
बंदर अब्बास के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य में कई व्यापारिक जहाज लंगर डाले खड़े हैं। डूबते सूरज के साथ पीछे शहर की इमारतों की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है।