Tula Rashifal 10 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हो सकता है। जीवन की भागदौड़ के बीच अपने लिए आप सुकून भरे पल निकाल सकते हैं। कुछ लोगों को योग-ध्यान करते भी रविवार के दिन देखा जा सकता है। सेहत से जुड़ी चिंताएं भी दूर होने की संभावना है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल, शुभ अंक और रंग के बारे में।
तुला राशिफल 10 मई 2026
रविवार का दिन ठीक रहने वाला है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। 10 मई के दिन हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं रविवार के दिन उन्हें अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। वहीं जो लोग नौकरी पेशा हैं वो घर में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। मूवी देखना या किसी पार्क की सैर करना आपके लिए अच्छा रहेगा, ऐसा करने से तरोताजगी आपको महसूस हो सकती है।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Surya Gochar 15 May 2026: मेष के धन और कर्क के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे सूर्य, बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें ये दोनों राशियां
Weekly Lucky Rashifal: 3 राशियों के लिए 11 मई से होगी सुनहरे सप्ताह की शुरुआत, भाग्य पग-पग पर देगा इनका साथ
More Rashifal News