Weekly Lucky Rashifal: मई महीने के इस सप्ताह की शुरुआत 11 तारीख से होगी और 17 तारीख को यह सप्ताह समाप्त होगा। इस सप्ताह को ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि मंगल, सूर्य और शुक्र ग्रह इस हफ्ते में राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल का गोचर सप्ताह की शुरुआत में 11 तारीख को मेष राशि में होगा। वहीं 15 तारीख को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर मिथुन राशि में इस सप्ताह होगा। ग्रहों की बदली चाल कुछ राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित हो सकती है। किस्मत का सहयोग इन राशियों को जबरदस्त लाभ दिला सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
मंगल का गोचर इस सप्ताह आपकी ही राशि में होगा और रूचक राजयोग मंगल ग्रह बनाएंगे। इसलिए मई का यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। किस्मत के सहयोग से करियर और कारोबार में आपको उन्नति मिल सकती है। कम प्रयास में आप बड़ी सफलता पा सकते हैं बस आपको सक्रिय और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में सूर्य का राशि बदलना आपको धन लाभ दिलाएगा क्योंकि सूर्य आपके लाभ भाव में ही प्रवेश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सेहत में भी सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं।
मिथुन राशि
इस हफ्ते शुक्र ग्रह का गोचर आपके धन भाव में होगा। शुक्र भौतिक सुखों और प्रेम के कारक ग्रह हैं इसलिए धन-धान्य की प्राप्ति और प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। मंगल के प्रभाव के चलते पग-पग पर भाग्य आपका साथ देगा और आपको लाभ की प्राप्ति होगी। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत इस राशि के जातकों की कोई रचना सोशल मीडिया पर वायरल हो सकती है। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों को सम्मान मिलेगा। आपकी बोलने की कला से भी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष में अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं।
सिंह राशि
इस सप्ताह में आपकी राशि के स्वामी आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि दसवें भाव में सूर्य को दिशा बल प्राप्त होता है और 10वां भाव करियर का कारक है। इसलिए सूर्य के गोचर के चलते आपको करियर क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 15 मई के बाद का समय आपके लिए उन्नति देने वाला साबित होगा। सूर्य की स्थिति पग-पग पर आपको सफलता दिला सकती है। वहीं भाग्य भाव में बैठे मंगल शिक्षा के क्षेत्र में आपको उपलब्धियां दिलाएंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मई के इस सप्ताह में मनचाही जॉब मिल सकती है। सरकारी क्षेत्रों से भी आपको लाभ की प्राप्ति होने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: