A
Hindi News राशिफल Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर बनेंगे कई शुभ योग, इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर बनेंगे कई शुभ योग, इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन शुभ योगों का बनना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरस सकती। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

Utpanna Ekadashi 2025- India TV Hindi Image Source : FREEPIK उत्पन्ना एकादशी 2025

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन विष्णु पूजन और व्रत रखने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ बेहद शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन विश्वकुंभ योग, शुक्रादित्य योग, हंस योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इन शुभ संयोगों के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और भगवान विष्णु की इन्हें कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

उत्पन्ना एकादशी पर बने शुभ योग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपको बीते समय में किए गए अच्छे कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी कट सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इस राशि के कुछ जातकों को करियर के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आप खुशियां प्राप्त करेंगे। जो लोग घर खरीदने का विचार बनाए बैठे हैं उन्हें कोई अच्छी डील इस दौरान मिल सकती है। 

सिंह राशि 

आपके रुके कार्यों को गति मिल सकती है। उत्पन्ना एकादशी के बाद कारोबारियों को अच्छी डील मिलने की भी संभावना है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छी जॉब इस दौरान मिल सकती है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। विष्णु भगवान की कृपा से इस दौरान आर्थिक रूप से भी आप संपन्न हो सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छे बदलाव उत्पन्ना एकादशी के बाद आपको देखने को मिलेंगे। अचानक से किसी अनजान स्रोत से आपको धन लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी जिसके चलते सामाजिक और करियर क्षेत्र में आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। पैसे का निवेश किया था तो आपको अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना है। इस दौरान भाई-बहनों के साथ आप क्वलिटी टाइम बिता सकते हैं। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से सुधरेगी 2 राशियों की आर्थिक स्थिति, 28 नवंबर के बाद मां लक्ष्मी रहेंगी इनपर मेहरबान

इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है अच्छा समय

More Rashifal News