1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है अच्छा समय

इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है अच्छा समय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 13, 2025 08:07 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:07 am IST

प्रकृति कई बार हमें कुछ संकेतों के जरिए बताती है कि आने वाला समय कैसा होगा। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अच्छा समय शुरू होने से पहले क्या संकेत आपको मिलते हैं।

Acha Samay Shuru Hone Ke Sanket- India TV Hindi
अच्छा समय शुरू होने के संकेत Image Source : UNSPLASH

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हों और अच्छा समय आए। अगर आपकी भी ये चाहत है और आपको कुछ विशेष संकेत दिख रहे हैं तो समझ जाइए कि आपका अच्छा समय जल्द ही शुरू होने वाला है। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अच्छा समय शुरू होने से पहले आपको दिख सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

चिड़िया का घोसला 

अगर आपके घर में चिड़िया आकर घोसला बना दे तो समझ जाइए आपका अच्छा समय जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे शुभ संकेतक माना जाता है। आपके घर में चिड़िया का घोसला बनाना इस बात का प्रतीक है कि मां लक्ष्मी धन-धान्य से आपकी झोली भर देंगी। चिड़िया के द्वारा बनाए गए घोसले को आपको तोड़ना नहीं चाहिए, ऐसा करने से परेशानियां आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं। 

काली चींटियों का घर में आना 

अगर आपके घर में काले रंग की चींटियां आएं और एक गोल घेरा बनाकर कुछ खाती आपको दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन में आप अब प्रगति करेंगे और आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। 

उल्लू का दिखाई देना 

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में आपको रात्रि के समय अगर उल्लू दिखाई देता है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। खासकर सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ होता है। ऐसा होने पर माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। 

शंख की आवाज

अगर आपको सुबह या शाम के समय बार-बार शंख की ध्वनि सुनाई देना शुरू हो जाए तो समझ जाइए अब बुरा समय खत्म होने वाला है। शंख की ध्वनि का सुनाई देना या ऐसा प्रतीत होना की कहीं शंख बज रहा है बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है। 

भोजन ले जाते कुत्ते को देखना 

अगर आपको रास्ते में कुत्ता रोटी या फिर किसी शाकाहारी वस्तु को ले जाता दिखाई दे तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर भी आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

खाटू श्याम बाबा की पूजा का सबसे शुभ दिन, जब हर मुराद होती है पूरी

Ast Grah Ka Prabhav: कुंडली में स्थित अस्त ग्रह का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।