Weekly Career Horoscope 22nd June To 28th June 2026: जून का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में बुध का गोचर कर्क राशि में होगा वहीं मंगल वृषभ राशि में संचार कर रहे होंगे। ऐसे में आइए अब जान लेते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जून का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मंगल का गोचर आपके करियर को इस हफ्ते बल देगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है वहीं कुछ लोगों को आमदनी में वृद्धि मिले के भी योग हैं।
वृषभ राशि
आपके आत्मविश्वास में इस हफ्ते वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके चलते कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम आपको मिल सकते हैं। हालांकि अहंकार को खुद से दूर रखें नहीं तो कार्यक्षेत्र में छवि खराब हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन वालों की वाणी में बुध ग्रह मिठास भरेंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में बेहद अच्छे अनुभव हो सकते हैं। सेल्स, पब्लिक डीलिंग और मीडिया में काम करने वालों को उनके काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।
कर्क राशि
कर्क वालों आपको बुध तार्किक क्षमता इस सप्ताह देंगे जिसके चलते करियर और कारोबार में आपको सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह वालों को इस हफ्ते करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के योग हैं। वहीं कुछ लोग पदोन्नति भी पा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रह सकता है। आपकी कूटनीति आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला वालों को इस हफ्ते करियर के क्षेत्र में संभलकर रहना होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है जिसके कारण गलतियां हो सकती हैं। हर कार्य को सतर्कता से करें चाहे समय ज्यादा ही क्यों न लगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वाले उन लोगों को सुखद परिणाम मिलेंगे जो प्रॉपर्टी, मीडिया से जुड़ा काम करते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को इस हफ्ते रोजगार मिलने की संभावना है।
धनु राशि
धनु वालों के लिए हफ्ता अनुकूल नजर आ रहा है। इस सप्ताह आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। धन लाभ के मौके आपको मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अचानक से ऊंचा पद मिल सकता है।
मकर राशि
मकर वालों को करियर के क्षेत्र में अनुशासित रहने की आवश्यकता होगी। अगर आप काम से ज्यादा ऑफिस में होने वाली राजनीति पर ध्यान देंगे तो छवि खराब हो सकती है।
कुंभ राशि
आपके लिए मंगल की स्थिति सुख देने वाली हो सकती है। करियर क्षेत्र में कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। अपने लक्ष्यों को कुछ लोग प्राप्त कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन वालों आप अपनी मेहनत के दम पर ऊंचा मुकाम पा सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में थे उन्हें संघर्ष के बाद अब अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Samsaptak Yog: शनि-चंद्रमा के बीच 21 जून को बनेगा समसप्तक योग, 3 राशियों को सेहत और आर्थिक पक्ष पर देना होगा ध्यान
More Rashifal News