Samsaptak Yog: शनि और चंद्रमा के बीच शत्रुता संबंध है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक योग का बनना शुभ नहीं माना जाता। 21 जून को जब चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या में गोचर करेंगे तो मीन में बैठे शनि के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। इस योग के बनने से कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खासकर सेहत और आर्थिक पक्ष में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
सिंह राशि
समसप्तक योग के चलते आपको जीवन में अचानक से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं और न चाहते हुए भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि आपको संचित धन को खर्च करने से इस दौरान बचना चाहिए। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें गले और उदर से जुड़ी समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। शनि-चंद्रमा के समसप्तक योग के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको शिव जी की आराधना करनी चाहिए।
तुला राशि
आपके द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा और शनि के साथ चंद्रमा समसप्तक योग बनाएंगे। आपको 21 जून के बाद कुछ दिनों तक अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय फैसला न लें। निवेश करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। इसके साथ ही आपको वाहन आदि चलाते समय भी सतर्कता बरतनी होगी। जो लोग 40 की उम्र पार कर चुके हैं उनको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। अभिभावक हैं तो बच्चों के स्वास्थ्य का भी आपको विशेष ख्याल रखना होगा। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के प्रथम भाव में और सप्तम भाव में शनि का होना पारिवारिक जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। घर परिवार में बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। विवाहित लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर भी कोताही बरतने से बचना होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। गलत लोगों में संगति में पड़कर आप समय और पैसा बर्बाद कर सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
इस खास लग्न में जन्मी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति की भी चमका देती हैं किस्मत!