ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के लिहाज से अक्टूबर का नया सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह इन राशि के जातकों को धन का लाभ हो सकता है। कारोबारियों को भी किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है जिसमें आगे चलकर अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। तो आइए यहां जानते हैं कि 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर का समय किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।
मेष
इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने खर्चों का कंट्रोल करें वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। जहां जरूरी हो वहीं पैसों का खर्च करें। वरना किसी से कर्ज लेने के स्थिति पैदा हो सकती है।
वृषभ
नया सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से लाभ मिलेगा लेकिन बहुत सोच-समझकर ही पैसों का कहीं इंवेस्ट करें। धन आगमन के प्रबल योग बने हुए हैं। नौकरी में आय में वृद्धि या पदोन्नति हो सकता है।
मिथुन
इस हफ्ते मिथुन राशि के जातकों के खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन पैसों का आगमन भी होगा। वित्तीया मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय सोचकर ही लें तभी आगे बड़ा मुनाफा होगा।
कर्क
इस सप्ताह आपको अपने बजट का खास ध्यान रखना होगा। अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय बड़ा निवेश करने या किसी को उधार पैसा देने से बचें।
सिंह
यह सप्ताह आपके वित्तीय मामलों में स्थिरता और संभावित वृद्धि लेकर आया है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेमैन को किसी बड़ी और अच्छी डील से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या
छोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति इस हफ्ते काफी अच्छी रहेगी। व्यापार में मुनाफा मिलना का योग है। किसी पुराने निवेश से भी जबरदस्त लाभ मिल सकता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।
तुला राशि
अक्टूबर का यह सप्ताह आपके लिए बंपर लाभ लेकर आया है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। इस सप्ताह नया घर या वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक
पैसों के मामले में आपके इस हफ्ते जरा संभलकर रहना होगा। किसी पर भी आंख मूदकर भरोसा न करें वरना नुकसान हो सकता है।
धनु
धनु राशि वालों के किस्मत के सितारे इस सप्ताह बुलंदियों पर रहेगा। पैसों के मामले में जबरदस्त मुनाफा होगा। नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए यह समय अति उत्तम है।
मकर
इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। सही वित्तीय योजना बना कर चलें। इस सप्ताह शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश करने से बचें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है लेकिन अंत तक धन लाभ के योग बनेंगे। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
8 अक्टूबर को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, आर्थिक मामले में बरतनी होगी सावधानी
More Rashifal News