साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (12 से 18 अक्टूबर 2026): नये सप्ताह की शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है और इस पूरे सप्ताह नवरात्रि पर्व रहेगा। वहीं इस सप्ताह में सूर्य देव अपनी राशि बदल रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। बता दें सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके अलावा सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि में बुध, शुक्र और चंद्र मिलकर त्रिग्रही योग का भी निर्माण कर रहे हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से ये पूरा सप्ताह आपके आर्थिक मामलों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। वित्तीय मामलों में नए निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में किया गया निवेश इस दौरान आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे और धन की आवक निरंतर बनी रहेगी। आप किसी जगह निवेश की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
पारिवारिक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। पैसों की तंगी दूर होगी और बचत में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में भारी सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप नए स्टार्टअप या बिजनेस में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह समय बेहद शुभ है।
कन्या राशि (Virgo)
किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। कहीं नई जगह पैसा लगाते समय सावधानी बरतें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद शानदार रहेगा। साझेदारी के कार्यों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विदेश से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
गुप्त धन या अप्रत्याशित स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। लेकिन बिजनेस में कहीं पैसा लगाते समय सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कोई पुराना निवेश भी अच्छा लाभ दे सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
इस हफ्ते पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है, जिससे वित्तीय लाभ होगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस वालों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
मीन राशि (Pisces)
आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से बड़ा आर्थिक लाभ होने की भी प्रबल संभावना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
साप्ताहिक करियर राशिफल (12 से 18 अक्टूबर 2026): नवरात्रि का यह सप्ताह मेष-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए शुभ, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग
More Rashifal News