1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 17 अक्टूबर को तुला राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग: सूर्य-बुध की युति से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बंपर धन लाभ के योग

17 अक्टूबर को तुला राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग: सूर्य-बुध की युति से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बंपर धन लाभ के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 08, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 01:33 pm IST

17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करके बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार यह योग 5 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

budhaditya yog- India TV Hindi
17 अक्टूबर को बनेगा बुधादित्य योग Image Source : CANVA

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही ग्रहों की युति का भी विशेष महत्व माना जाता है। 17 अक्टूबर को सूर्य और बुध ग्रह की युति होने जा रही है जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह युति तुला राशि में होगी और 16 नवंबर तक इसका प्रभाव रहेगा। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है। 5 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर इस युति का बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

  • मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग बेहद शुभ साबित होगा। 
  • धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं।
  • अचानक रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप निवेश से भी अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी खूब तारीफ होगी और आप अनेक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 
  • आपके निर्णय लेने की क्षमता की भी जमकर सराहना होगी।
  • नया काम शुरू करने के लिए शानदार समय है। 
  • प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

  • सिंह राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी।
  • कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
  • आय के नए स्रोत खुलेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं।
  • अगर कोई बिजनेस डील पेंडिंग थी तो वह इस एक महीने की अवधि में फाइनल हो सकती है।
  • प्रमोशन के शुभ योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra)

  • यह बुधादित्य राजयोग आपके लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है।
  • आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • इस दौरान आपकी संवाद शैली में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा जिसका आपको करियर में खूब लाभ मिल सकता है।
  • साझेदारी के बिजनेस में अच्छा धन लाभ होने के संकेत हैं।
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

  • धनु राशि वालों के लिए बुधादित्य योग वरदान साबित होगा।
  • आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी।
  • इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।
  • किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने के शुभ योग बनेंगे।
  • इस दौरान आपके ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके करियर में बहुत काम आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • कुंभ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • अगर आप विदेश में पढ़ाई या नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो इस अवधि में आपको इन कार्यों में सफलता मिल सकती है।
  • धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

24 अक्टूबर से शुरू होगी बुध की उल्टी चाल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।