1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हस्तरेखा: हाथ की मध्यमा उंगली सीधी है या झुकी? जानिए संपत्ति, सेहत और स्वभाव से जुड़े ये छिपे संकेत

हस्तरेखा: हाथ की मध्यमा उंगली सीधी है या झुकी? जानिए संपत्ति, सेहत और स्वभाव से जुड़े ये छिपे संकेत

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 08, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 01:06 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार, हाथ की मध्यम उंगली की बनावट से आप व्यक्ति के जीवन के तमाम पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपके हाथ की मध्यमा उंगली क्या संकेत देती है।

middle finger- India TV Hindi
हाथ की मध्यमा उंगली सीधी है या झुकी? Image Source : CANVA

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की मध्यमा उंगली को शनि उंगली भी कहा जाता है। यह उंगली व्यक्ति के कर्म, न्याय, सेहत, अनुशासन और संपत्ति का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में इस उंगली को देखकर आप किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं अगर यह उंगली पूरी तरह सीधी हो या फिर किसी खास तरफ झुकी हुई हो तो इससे बेहद शुभ संकेत मिलते हैं। चलिए जानते हैं आपके हाथ की मध्यमा उंगली क्या कहती है।

बिल्कुल सीधी और लंबी मध्यमा उंगली कैसी होती है?

  • यदि मध्यमा यानी शनि उंगली बिल्कुल सीधी, सुडौल और बाकी उंगलियों से थोड़ी ज्यादा लंबी हो तो ऐसे लोग अपने जीवनकाल में खूब समृद्धि पाते हैं।
  • ऐसे लोग बेहद अनुशासित, न्यायप्रिय और जिम्मेदार होते हैं। 
  • ये फालतू की बातों में समय बर्बाद नहीं करते। 
  • ये अपनी कड़ी मेहनत पर विश्वास रखते हैं और जीवन में कोई भी काम सोच-समझकर करते हैं।
  • सीधी शनि उंगली वाले लोग अपने निरंतर प्रयासों से अचल संपत्ति बनाते हैं और 40 की उम्र के बाद में अपार धन-संपत्ति के मालिक बन जाते हैं।
  • ऐसी उंगली वालों का स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है।

तर्जनी उंगली की तरफ झुकी हुई मध्यमा उंगली कैसी होती है?

यदि शनि उंगली तर्जनी उंगली की तरफ झुकी हुई हो तो ऐसे जातक अध्यापन के कार्य से अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। ऐसे लोग बेहद ज्ञानी होते हैं। लेकिन अगर यही उंगली शुरुआत से ही टेढ़ी हो तो सारे शुभ फल अशुभता में बदल जाते हैं। ऐसे लोगों में सिर दर्द की काफी समस्या रहती है।

अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई मध्यमा उंगली

यदि मध्यमा उंगली का झुकाव अनामिका यानी सूर्य की उंगली की ओर है तो ऐसा व्यक्ति थोड़ा अंतर्मुखी और शांत स्वभाव का हो सकता है। साथ ही ऐसे लोगों में कला, संगीत या साहित्य के प्रति गहरी रुचि देखी जाती है। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे लोग कला के माध्यम से ही धन कमाते हैं। यदि सूर्य उंगली भी शनि उंगली की ओर झुकी हुई हो तो जातक धनार्जन तो करता है पर वह ईमानदार नही होता। ऐसे लोगों को आंखों से जुड़ा रोग होने की आशंका रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आपकी हथेली और कलाई के जोड़ पर कितनी मणिबंध रेखाएं हैं 1, 2 या 3? जानें इनसे क्या पता चलता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।