1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मध्यमा उंगली पर 4 चिह्नों का होना सौभाग्य का प्रतीक, ऐसे लोग होते हैं विद्वान और प्रतिभा के धनी

मध्यमा उंगली पर 4 चिह्नों का होना सौभाग्य का प्रतीक, ऐसे लोग होते हैं विद्वान और प्रतिभा के धनी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 14, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 01:47 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मध्यमा उंगली पर मौजूद कुछ चिह्न सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। आज हम आपको इन्हीं चिह्नों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Palmistry- India TV Hindi
हस्तरेशा शास्त्र Image Source : MAGNIFIC

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मध्यमा उंगली पर कुछ निशान सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। ये चिह्न जिन लोगों की भी मध्यमा उंगली पर होते हैं उनको विद्वान और प्रतिभा का धनी भी माना जाता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को करियर के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज इन्हीं चिह्नों के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

मध्यमा की द्वितीय पर्व पर वृत्त का चिह्न 

जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर वृत्त का चिह्न होता है विद्वान माना जाता है। ऐसे लोग दर्शन-शास्त्र के ज्ञाता हो सकते हैं। इसके साथ ही गुप्त विद्याओं में भी इनकी रुचि होती है। ऐसे लोग अपने ज्ञान के बल पर समाज में नाम कमा सकते हैं और साथ ही धन-धान्य की भी इनको कमी नहीं होती। 

Palmistry
Image Source : MAGNIFICहस्तरेखा शास्त्र

मध्यमा उंगली के द्वितीय पर्व पर त्रिकोण का चिह्न

मध्यमा उंगली के दूसरे पर्व पर त्रिकोण का चिह्न भी बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। ऐसे लोग विज्ञान, ज्योतिष, आयुर्वेद जैसे क्षेत्रों  में बहुत अच्छा नाम कमा सकते हैं। इसके साथ ही त्रिकोण का निशान व्यक्ति को मेहनती भी बनाता है। द्वितीय पर्व पर बना त्रिकोण व्यक्ति के अंदर परोपकार की भावना को भी दर्शाता है। हालांकि तीसरे पर्व पर त्रिकोण का निशान शुभ नहीं माना गया है। 

द्वितीय पर्व से तृतीय पर्व पर पहुंचें रेखाएं 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के द्वितीय पर्व से दो खड़ी रेखाएं तृतीय पर्व तक आएं तो ऐसा व्यक्ति बहुत समझदार होता है। अपनी बुद्धि के बल पर ऐसे लोग समाज में अलग पहचान बना सकते हैं। इसके साथ ही कला, खेलकूद आदि के क्षेत्र में भी ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं यानि प्रतिभा के धनी ऐसे लोग होते हैं। 

तृतीय पर्व पर खड़ी रेखाएं 

अगर मध्यमा उंगली के तृतीय पर्व पर कई खड़ी रेखाएं हों और ये स्पष्ट भी हों तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग प्रतिभावान होते हैं और साथ ही मेनहत करने से भी कभी पीछे नहीं हटते। ऐसे लोगों को लोहा, खनिज पदार्थ आदि से जुड़े कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। मध्यमा के साथ ही अगर आप जानना चाहते हैं कि तर्जनी उंगली पर बने कौन से चिह्न शुभ होते हैं तो हमारी वेबसाइट पर इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मंगल की महादशा में 3 ग्रहों की अंतर्दशा दिलाती है तरक्की, आर्थिक पक्ष में भी आते हैं अच्छे बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।