1. Hindi News
  2. धर्म
  3. तर्जनी उंगली पर मौजूद 5 चिह्न बनाते हैं किस्मत का धनी, समाज में सम्मान और करियर में ऊंचाइयां छूते हैं ऐसे लोग

तर्जनी उंगली पर मौजूद 5 चिह्न बनाते हैं किस्मत का धनी, समाज में सम्मान और करियर में ऊंचाइयां छूते हैं ऐसे लोग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 06, 2026 01:35 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:35 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो तर्जनी उंगली पर बने कुछ चिह्न बेहद शुभ परिणाम व्यक्ति को जीवन में प्रदान कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चिह्वों के बारे में जानकारी देंगे।

Palmistry- India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : MAGNIFIC

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के साथ ही हाथ की उंगलियों पर मौजूद चिह्न भी आपके बारे में काफी कुछ जानकारी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको तर्जनी उंगली और इस पर मौजूद कुछ ऐसे चिह्नों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। तर्जनी उंगली पर इन चिह्नों के होने से समाज में व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और साथ ही ऐसे लोग करियर के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आइए जान लेते हैं इन चिह्नों के बारे में। 

प्रथम पर्व पर सीधी रेखाएं 

अगर तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर 1, 2 या 3 सीधी रेखाएं मौजूद हों तो ऐसे व्यक्ति की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है। ऐसे लोग एकाग्र होते हैं और इसीलिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ये सफलता पा सकते हैं। ऐसे लोगों को अपने कार्यों के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। 

Palmistry
Image Source : MAGNIFICहस्तरेखा शास्त्र

शुक्र पर्वत से निकली रेखा पहुंचे तर्जनी तक

हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के ठीक नीचे वाले भाग को कहा जाता है। शुक्र पर्वत से प्रेम और वैवाहिक जीवन का पता चलता है। हथेली में अगर शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा तर्जनी उंगली के द्वितीय पर्व तक जाए तो ऐसे लोगों को उच्च चरित्र वाला माना जाता है। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान तो पाते ही हैं साथ ही करियर-कारोबार में भी अच्छे परिणाम इनको मिल सकते हैं। इसके साथ ही प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी ऐसे लोगों को सफलता मिल सकती है। 

तर्जनी उंगली पर वृत्त

अगर तर्जनी उंगली के प्रथम पर्व पर वृत्त या गोलाकार चिह्न हो तो ऐसे लोग धार्मिक होते हैं और ईश्वर में इनकी अटूट आस्था होती है। ऐसे लोग समाज में अपने धार्मिक स्वभाव के कारण ख्याति पाते हैं। वहीं दूसरे या तीसरे पर्व पर वृत्त का चिह्न हो तो ऐसे लोग महत्वकांक्षी होते हैं और अपने कर्मों से जीवन में ऊंचा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। 

तृजनी उंगली पर त्रिकोण का निशान 

तर्जनी उंगली पर तीनों ही पर्वों पर त्रिकोण का निशान बेहद शुभ माना गया है। त्रिकोण का निशान इस उंगली पर होने से व्यक्ति गुप्त विद्याओं का ज्ञाता हो सकता है। इसके साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी ऐसे लोगों को उन्नति मिल सकती है। अपनी कड़ी मेहनत से ऐसे लोग ख्याति जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। 

तर्जनी उंगली पर वर्ग का चिह्न 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली के प्रथम और द्वितीय पर्व पर वर्ग का निशान व्यक्ति को बेहद शुभ परिणाम प्रदान कर सकता है। ऐसे लोग धैर्यवान, कड़ी मेहनत करने वाले माने जाते हैं। अपने अच्छे कर्मों के कारण ऐसे लोग विख्यात भी हो सकते हैं। हालांकि, तर्जनी उंगली के तृतीय पर्व पर वर्ग का निशान अच्छा नहीं होता, ऐसे लोगों का स्वभाव दूसरों पर नियंत्रण करने वाला हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हाथ में भाग्य रेखा न होना वरदान या अभिशाप? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।