1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 24 अक्टूबर से शुरू होगी बुध की उल्टी चाल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ!

24 अक्टूबर से शुरू होगी बुध की उल्टी चाल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 08, 2026 08:51 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 08:52 am IST

24 अक्टूबर से ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध की इस चाल से 3 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होने वाला है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

budh vakri 2026- India TV Hindi
बुध की उल्टी चाल 2026 Image Source : CANVA

जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसके शुभ प्रभावों में थोड़ी कमी आ जाती है। लेकिन कुछ मामलों में ग्रहों की वक्री यानी उल्टी चाल शुभ फल भी प्रदान करती है। 24 अक्टूबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होने जा रहा है और 13 नवंबर तक ये ग्रह इसी स्थिति में रहेगा। जानिए बुध के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल शुभ साबित होगी। आप करियर में ऊंचाइयां हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों को भी तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कहीं से फंसा हुआ पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।  जीवन के सभी मोर्चों पर सपलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस वालों को भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अचानक से धन प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।

बुध को मजबूत करने के उपाय

  • प्रतिदिन या बुधवार के दिन ॐ बुद्धाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें 21 दूर्वा या हरी इलायची का भोग लगाएं।
  • नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • सात्विक भोजन करें।
  • हरी सब्जियों का सेवन और दान करें।
  • बुधवार के दिन हरी वस्तुओं जैसे हरी मूंग, हरे वस्त्र या हरे रंग की चूड़ियों का दान करें।
  • पक्षियों को खाना खिलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

9 अक्टूबर की सुबह शनि-चंद्रमा के बीच बनेगा विष योग, कुंभ सहित 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।