साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026) : इस हफ्ते इन राशियों को निवेश से मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति भी होगी, इन जातकों को रहना होगा सावधान
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026): अक्टूबर का यह सप्ताह कई राशियों के आर्थिक मामलों के लिए बेहद फलदायी साबित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौनसी हैं।

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026): चंद्र राशि पर आधारित यह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। तो आइए जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल कुमार ठक्कर से जानिए यह सप्ताह किन राशि के जातकों को धन लाभ होगा और किन्हें निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आर्थिक राशिफल।
मेष राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह वित्त के संबंध में, गति को बनाए रखने के लिए आपको कम मेहनत के बाद भी अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकेगा। क्योंकि इस दौरान ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपके अप्रत्याशित खर्चे बेहद कम होंगे, जिससे आप अपना धन काफी हद तक संचय करने में सफल होंगे।
वृष राशि
चंद्र राशि के अनुसार राहु के दसवें भाव में स्थित होने के कारण आर्थिक मामले के लिहाज से आपकी राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह काफी अच्छा होने की संभावना है। क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की दृष्टि, आपकी आय को बढ़ाने और आपके संचित धन में जोड़ने के लिए आपको अनेकों अवसर प्रदान करने का कार्य करेगी। निवेश के लिए यह समय उत्तम रहेगा, आगे चलकर इसमें जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशि
चंद्र राशि के अनुसार केतु के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण, इस हफ्ते आपको उन दोस्तों या रिश्तेदारों से दूर रहने की जरूरत है, जो आपका फायदा उठाते हुए, हर समय आपका धन खर्च कराने की कोशिश करते हैं। साथ ही इस राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं उन्हें भी सप्ताह के शुरुआती दिनों में, किसी भी तरह का निवेश करने से बचना होगा। कुल मिलाकर देखें तो पैसों के मामलों में यूं तो समय अच्छा है, परंतु आपको खुद को सावधान रखते हुए थोड़ी अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत रहने वाली है।
कर्क राशि
चंद्र राशि के अनुसार शनि के नवम भाव में स्थित होने के कारण, ये सप्ताह ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। ऐसे में आप सोने के आभूषण, घर-जमीन या किसी घर के निर्माण कार्य में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो आप अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशवरा करने के बाद ही, किसी भी निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी।
कन्या राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके सामने कोई व्यक्ति नई योजना के साथ, आपको नए करार फायदे दिखा सकता है। ऐसे में कोई भी बेवकूफी भरा काम न करते हुए, जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, क्योंकि उससे आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा।
तुला राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, ये सप्ताह किसी भी तरह के छोटे रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए, बेहद शुभ है। हालांकि किसी भी तरह के बड़े निवेश को करने से अभी बचें और अगर ऐसा करना संभव न हो तो, आपको किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद के बाद ही, किसी भी बड़े निवेश में अपना पैसा लगाने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि
चंद्र राशि के अनुसार केतु के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको धन लाभ तो होगा, परंतु आप उस धन से खुश नहीं होंगे। क्योंकि प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक कुछ कम लगेगा और इससे संभव है कि आपको कुछ निराशा भी हो। ऐसे में इस बात को समझने की जरूरत होगी कि मनुष्य को जितना भी मिल जाए, उसकी इच्छाएं कम नहीं होती। इसलिए आपको इतने धन में ही खुश रहना सीखने की आवश्यकता रहने वाली है।
धनु राशि
यदि धन का एक बड़ा हिस्सा लम्बे समय से मुआवजे और कर्ज, आदि के रूप में कहीं अटका हुआ था तो, चंद्र राशि के अनुसार गुरु के आठवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आखिरकार आपको वो धन मिल जाएंगे। क्योंकि इस समय कई शुभ ग्रहों की स्थिति व दृष्टि, आपकी राशि के कई जातकों को धन लाभ होने के योग दर्शा रही है।
मकर राशि
चंद्र राशि के अनुसार राहु के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है।
कुंभ राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के छठे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आर्थिक तौर पर, आपके जीवन में कई सुधार आएंगे। जिसके चलते आप आसानी से, काफी वक्त से लंबित पड़े बिल और ऋण को चुका पाने में खुद को सक्षम पाएंगे। हालांकि इस दौरान अपना पैसा, किसी को भी उधारी पर देने से बचें।
मीन राशि
चंद्र राशि के अनुसार गुरु के पांचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो आप अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशवरा करने के बाद ही, किसी भी निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
ये भी पढ़ें-