1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. इस सप्ताह 4 राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम, नौकरी और व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह 4 राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम, नौकरी और व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल अनुसार, ये सप्ताह मिथुन-कन्या समेत 4 राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार साबित होने वाला है। इन राशियों को नौकरी और बिजनेस में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यहां आप जानेंगे मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा।

weekly rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

नये सप्ताह की शुरुआत 13 जुलाई 2026 से हो रही है और इसका समापन 19 जुलाई 2026 को होगा। इस सप्ताह सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं यम उत्तराषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जायेंगे और सप्ताह के आखिर में गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। केतु-शुक्र सिंह राशि में रहेंगे तो बुध मिथुन राशि में विराजित रहेंगे। जबकि मंगल वृषभ में, शनि मीन में, गुरु कर्क और राहु कुंभ में स्थित रहेगा। जानिए ग्रह-गोचरों की स्थिति के हिसाब से ये सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 13 To 19 July 2026)

मेष साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। आप जीवन में आने वाली हर चुनौती का अच्छे से सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी या बिजनेस में कई गई आपकी कड़ी मेहनत आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

इस सप्ताह खर्च ज्यादा बढ़ने के कारण आपको बजट गड़बड़ा सकता है। आपको अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस से जुड़े कोई भी फैसले सावधानी से लें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

मिथुन राशि वालों की करियर लाइफ के लिए ये सप्ताह शानदार है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। अगर बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक परेशानियां बिल्कुल भी नहीं आएंगी। आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह आपका ऊर्जावान स्वभाव आपको बहुत अधिक काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। नौकरी वालों के लिए ये हफ्ता शानदार है। बिजनेस में भी लाभ पाने के कुछ सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी जरूरी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

सिंह राशि वालों को इस हफ्ते पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ जाएगा। यह सप्ताह बिजनेस में आपको विकास और पहचान के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

कन्या राशि वालों की करियर लाइफ के लिए ये सप्ताह शानदार रहेगा। आपको लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी भी मिल सकती है। बिजनेस वाले भी खूब लाभ कमाएंगे। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहने वाली है। आपको नौकरी और बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। धन हानि होने की आसार हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचना होगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। यह सप्ताह आपके कौशल और धैर्य दोनों की परीक्षा लेगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

धनु राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो बात ज्यादा बिगड़ जाएगी। सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

मकर साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

ये सप्ताह मकर राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए बढ़िया रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और अप्रत्याशित वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। यह सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में वृद्धि और उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। छात्रों को भी अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। वाहन या मकान की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

कुंभ राशि वालों के ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। आप इस सप्ताह कुछ ऐसे फैसले लेंगे जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। निवेश के लिए भी ये सप्ताह शानदार रहेगा। लव लाइफ में कुछ खास हो सकता है। लाइफ पार्टनर की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। बिजनेस में आप बड़ा लाभ पाने में सफल रहेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। अनावश्यक चीजों में पैसा खर्च करने से बचना होगा। बजट बनाकर चलेंगे तो पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लव लाइफ में कुछ सुनहरे पल बिताने का मौका मिलेगा। करियर से जुड़े फैसले सोच समझकर लेने होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए बनेगा राजयोग जैसा शुभ संयोग, मिलेगा प्यार, पैसा और करियर में उछाल!

More Rashifal News